फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लालफाटक फोरलेन- पीडब्ल्यूडी के पास पर्याप्त जमीन, अधिग्रहण की कोई जरूरत नहीं

लालफाटक फोरलेन- पीडब्ल्यूडी के पास पर्याप्त जमीन, अधिग्रहण की कोई जरूरत नहीं

Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
लालफाटक फोरलेन- पीडब्ल्यूडी के पास पर्याप्त जमीन, अधिग्रहण की कोई जरूरत नहीं
बरेली। लालफाटक रोड को फोरलेन करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने सर्वे पूरा कर लिया है। सड़क चौड़ी करने के लिए पीडब्ल्यूडी को जमीन अधिग्रहीत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि उसके पास यहां पर्याप्त भूमि पहले से ही उपलब्ध है। आचार संहिता से पहले ही इस रोड के लिए 28 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो जाए, इसके लिए मुख्य अभियंता कार्यालय की तरफ से शासन को रिमाइंडर भेजा गया है।
विज्ञापन

सेतु निगम लाल फाटक रोड पर फोरलेन ब्रिज का निर्माण करा रहा है। इसके लिए यहां पुल से बदायूं हाईवे के बीच 4.3 किलोमीटर लंबी सड़क को भी चौड़ा कर फोरलेन किया जाना है। अभी यह सड़क छह-सात मीटर ही चौड़ी है, फोरलेन करने के लिए इसे करीब 18 मीटर चौड़ा किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लग रहा था कि चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत होगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (भवन) ने सर्वे कराया था। अब अधिकारियों का कहना है कि लालफाटक रोड पर पीडब्ल्यूडी की करीब 30 मीटर चौड़ी जमीन चिह्नित हुई है। चौड़ीकरण के लिए करीब 28 करोड़ का प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा जा चुका है। अधिग्रहण का मामला न फंसने से अब केवल शासन से वित्तीय मंजूरी का ही इंतजार है।
विज्ञापन


लालफाटक रोड के चौड़ीकरण के लिए सर्वे हो चुका है। शासन से बजट की डिमांड की गई थी, लेकिन अभी उसे मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए इसे लेकर फिर से रिमाइंडर भेजा गया है। -वीएम शर्मा, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed