फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   11 फरवरी से होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

11 फरवरी से होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं

Sat, 29 Dec 2018 02:00 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
11 फरवरी से होंगी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं
बरेली। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं भी 11 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। इसमें अभी 8040 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। 400 मदरसों से इतने परीक्षार्थी मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होंगे। मुंशी, मौलवी, आलिम और कामिल तक की परीक्षाएं दो मार्च तक चलेंगी। सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में नकल विहीन परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं। बरेली में सरकारी सहायता प्राप्त पांच और कुल 400 मदरसे हैं। हालांकि अधिकांश छात्र 87 मदरसों में ही पढ़ते हैं। पिछली बार मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मगर, इस बार परीक्षार्थियों की संख्या दो हजार कम हो गई है। इसके चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम रहेगी। उन स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जिनमें सीसीटीवी लगे होंगे। परीक्षार्थियों को प्रत्येक विषय की स्कीम जारी कर दी गई है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जगमोहन के निर्देश पर मदरसों में परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed