{"_id":"5bfef97cbdec22416175a340","slug":"71543436668-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाब दो, अब क्यों बंद किया बाकरगंज प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाब दो, अब क्यों बंद किया बाकरगंज प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बाकरगंज में लगा कूड़ा निस्तारण प्लांट पिछले चार दिन से बंद है। इसके चलते नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने प्लांट संचालक को नोटिस दिया है। वहीं, कूड़े का ढेर लगातार सुलग रहा है लेकिन रोजाना निरीक्षण करने वाले निगम अफसरों को इसकी कोई परवाह नहीं है। इसके चलते वहां के निवासियों का जीना मुहाल हो गया है।
पूर्व नगर आयुक्त के कार्यकाल में नगर निगम ने गुजरात की अमेजो वेस्ट सोल्यूशंस कंपनी से बाकरगंज में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने का करार किया था। सौ टन की क्षमता का ट्रायल प्लांट लगने के बाद नगर आयुक्त बदल गए। इसके बाद आए नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने प्लांट से निकलने वाले ऑयल से पर्यावरण को नुकसान का अंदेशा जताते हुए प्लांट पर सवाल उठा दिया। साथ ही इसकी रिपोर्ट आने तक यहां लगने वाले अन्य प्लांट पर रोक लगा दी। मगर इसके बाद से प्लांट सिर्फ नाम के लिए चल रहा है। पिछले दिनों अमर उजाला ने प्लांट बंद होने का मुद्दा उठाया तो नगर आयुक्त ने बाकरगंज के हालात देखने के लिए प्रतिदिन एक अफसर की ड्यूटी लगा दी। इन्हीं अफसरों की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले चार दिन से प्लांट बंद पड़ा है। इसके चलते नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को प्लांट संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
अफसरों को नहीं दिखता सुलगता कूड़ा
निगम के अफसर प्रतिदिन बाकरगंज का निरीक्षण कर रहे हैं लेकिन उन्हें वहां सुलगता कूड़ा नजर नहीं आ रहा है। कूड़े का एक बड़ा हिस्सा लंबे समय से लगातार सुलग रहा है लेकिन निगम अफसर सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं। कभी कर्मचारियों की तैनाती का दावा होता है तो कभी सबमर्सिबल लगवाने की बात होती है लेकिन मगर सारे दावे हवाई साबित होते हैं। इसके चलते कूड़े से उठते धुएं ने बाकरगंज के लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है।
विज्ञापन
ईद के बाद धरने की चेतावनी दे चुका है समाज सेवा मंच
बाकरगंज में नगर निगम की अनदेखी के चलते ही पिछले दिनों समाज सेवा मंच ने कई दिन तक विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद रमजान के चलते विरोध प्रदर्शन स्थगित करके ईद के बाद धरना देने की बात कही गई थी। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि अगर कूड़ा निस्तारण का इंतजाम नहीं हुआ तो वे लोग फिर एनजीटी जाएंगे।
निरीक्षण में सामने आया है कि बाकरगंज में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगातार चार दिन से बंद है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
- सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त
प्लांट को पूरी क्षमता से चलाने के लिए एक कांपैक्टर लगाने का काम चल रहा है। यह काम पूरा करके सोमवार से प्लांट दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
- परमवीर सिंह, निदेशक, अमेजो वेस्ट सोल्यूशंस