{"_id":"5c7ad8cabdec22128b55a78d","slug":"61551554762-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त, आठ से होगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त, आठ से होगा मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षाएं शनिवार को इंटरमीडिएट अंग्रेजी के पेपर के साथ समाप्त हो गईं। आखिरी दिन सचल दल कई केंद्रों से कॉपियों के बंडल अपने साथ सील कराकर लाए। बोर्ड के पर्यवेक्षक मंशा राम ने भी कई केंद्रों पर छापा मारा। हालांकि नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। अब आठ मार्च से मूल्यांकन शुरू होगा।
इंटरमीडिएट अंग्रेजी में 20381 छात्र और 15810 छात्राएं पंजीकृत थी। इसमें 2362 छात्र और 993 छात्राएं अनुपस्थित रही। आखिरी पेपर को लेकर कड़ी निगरानी के निर्देश थे। दूसरी पाली में हुई परीक्षा में सभी सचल दल अलग-अलग ब्लॉक में पहुंचे। नवाबगंज, बहेड़ी और आंवला में सचल दल कई केंद्रों की कॉपियां अपने सामने सील कराकर संकलन केंद्र लाए। डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा और परीक्षा नियंत्रक डॉ. अवनीश यादव ने बताया कि इस बार परीक्षाएं शांतिपूर्वक निपटी। अब पूरा फोकस मूल्यांकन पर रहेगा।