फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विवि के सचल दल दौड़े तो खुलने लगे नकल के खेल

विवि के सचल दल दौड़े तो खुलने लगे नकल के खेल

Sun, 03 Mar 2019 12:55 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
विवि के सचल दल दौड़े तो खुलने लगे नकल के खेल
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड की परीक्षाओं में सचल दलों ने दौड़ लगानी शुरू की तो नकल के खेल भी सामने आने लगे। कॉलेज सीधे तौर पर भले ही कुछ न करा रहे हों, लेकिन केंद्रों पर ड्यूटी कर रहे शिक्षक सांठगांठ करके नकल सामग्री कक्ष तक ले जाने दे रहे हैं। शुक्रवार तक नकलचियों का आंकड़ा 124 था, जो शनिवार को बढ़कर 133 हो गया। शनिवार को अलग-अलग कॉलेजों में नौ नकलची पकड़े गए। कुलपति ने भी शाहजहांपुर और बरेली के कुछ केंद्रों पर छापा मारा। हालांकि नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। अब मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं जिसको लेकर सचल दलों ने मूवमेंट बढ़ा दिया है। शनिवार को बरेली और मुरादाबाद मंडल में 60 से ज्यादा केंद्रों पर छापा मारा गया। हालांकि अधिकतर जगहों पर कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर मिले। इस बार परीक्षाओं में अनुपस्थित का आंकड़ा बढ़ा है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ज्यादा छात्र परीक्षाएं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अलग-अलग कॉलेजों में नौ नकलची पकड़े
बरेली और मुरादाबाद मंडल में अलग-अलग कॉलेजों में नौ नकलची पकड़े गए। इसमें दो छात्राएं और सात छात्र थे। सभी के पास नकल की पर्चियां बरामद हुईं। शनिवार को हुई विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में कुल 87083 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 51736 छात्र और 35347 छात्राएं थीं। इसमे 2156 छात्र और 478 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन


बीकॉम फाइनेंस के पेपर में कैलकुलेटर को लेकर हंगामा
बरेली। बीकॉम ग्रुप बी-1 के फाइनेंशियल एकाउंटिंग के पेपर में कैलकुलेटर को लेकर हंगामा हो गया। बरेली कॉलेज में छात्र कैलकुलेटर बाहर से लाने पर अड़ गए। उनको बड़ी मुश्किल से शांत कराकर परीक्षा कराई जा सकी। दरअसल, इस पेपर में कैलकुलेटर सिलेबस में नहीं है और न ही बोर्ड ऑफ स्ट्डीज ने इसे पास किया, लेकिन पेपर में लिखकर आ गया कि छात्र कैलकुलेटर का प्रयोग कर सकते हैं। छात्र कैलकुलेटर लाने पर अड़ गए, कहा कि जब पेपर में दिया है तो मना क्यों रोका जा रहा है। काफी देर तक हंगामा होता रहा। छात्रों को समझाया गया कि इसमें कैलकुलेटर मना है। काफी नोकझोंक के बाद छात्र शांत हुए और परीक्षा शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के कपड़ों से इतनी निकलीं नकल की पर्चियां कि सब रह गए दंग
बरेली कॉलेज में दोपहर की पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा के कपड़ों से इतनी नकल सामग्री बरामद हुई कि जिसे देखकर बाकी शिक्षक हैरान रह गए। केमिस्ट्री के पेपर में छात्रा अपने कपड़ों में एक मॉडल पेपर और तमाम नकल की पर्चियां लेकर आई थी। आंतरिक सचल दल ने शक होने पर तलाशी ली। उसके पास से मॉडल पेपर और तमाम नकल की पर्चियां बरामद हुईं। इसके अलावा सुबह की पाली में एक छात्र के पास नकल की पर्चियां बरामद हुईं। दोनों को यूएफएम के तहत बुक किया गया है।


लैब में बैठाकर करानी पड़ रहीं परीक्षाएं
बरेली कॉलेज में छात्र संख्या ज्यादा होने से इस बार लैब तक में छात्रों को बैठाया जा रहा है। शुक्रवार को तीनों पालियों में करीब 13 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। शनिवार को सुबह की पाली में साढ़े चार हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब रविवार को भी तीनों पॉलियों में 13 हजार छात्रों की परीक्षा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ज्यादा छात्र होने के कारण लैब में बैठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed