फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दरोगा हत्याकांड में शबनम को सात साल कैद

दरोगा हत्याकांड में शबनम को सात साल कैद

Sun, 03 Mar 2019 12:55 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
दरोगा हत्याकांड में शबनम को सात साल कैद
बरेली। 19 साल पहले साथी दरोगा अरविंद प्रताप सिंह की हत्या में दोषी दरोगा शबनम को विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट रवि नाथ की अदालत ने सात साल कैद की सजा सुनाई। अदालत ने उसको गैर इरादतन हत्या में दोषी ठहराते हुए बीते गुरुवार को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इस माममले की रिपोर्ट मृतक दरोगा अरविंद प्रताप सिंह के भाई सुरेंद्र सिंह ने 12 मार्च 2000 को दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा था कि उनके बड़े भाई अरविंद प्रताप सिंह थाना कैँट में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। 11 मार्च 2000 की रात करीब दस बजे अरविंद घर पर आए थे। उनके पीछे दरोगा शबनम और उसके साथ दो अन्य युवक आए। शबनम ने कुछ जरूरी बात का हवाला देकर अरविंद को घर चलने के लिए कहा। इसके बाद अरविंद शबनम के साथ चले गए। अगले दिन भी जब साढ़े बारह बजे दोपहर तक अरविंद घर पर नहीं पहुंचे तो उन्हें ढूंढा गया। इस बीच पता चला कि अरविंद की मोटर साइकिल दरोगा शबनम के सिविल लाइंस स्थित आवास विकास के मकान के दरवाजे पर खड़ी है। सुरेंद्र और उनके अन्य रिश्तेदारों ने अंदर जाकर देखा तो अरविंद की खून से लथपथ लाश शबनम के कमरे में पड़ी थी। मुकदमा में 17 साल तक हाई कोर्ट से स्टे रहा ।
विज्ञापन

मुकदमे में अभियोजन की ओर से कुल 19 गवाह पेश किए गए । गवाही देने वालों में तत्कालीन एसएसपी कमल सक्सेना, तत्कालीन एडीएम सिटी मंजुल कुमार जोशी और तत्कालीन एसपी आरए गुलाब सिंह भी रहे। कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले में शबनम को गैर इरादतन हत्या का दोषी पाते हुए जेल भेज दिया था। इस मामले में आज अदालत ने दरोगा शबनम को सात साल की सजा सुनाई और उस पर चालीस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed