{"_id":"59908e6e4f1c1ba4488b487d","slug":"61502645870-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्यों की एकता से बनती और गिरती हैं सरकारें : प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्यों की एकता से बनती और गिरती हैं सरकारें : प्रदेश अध्यक्ष
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन प्रदेश भर से आए वैश्य समाज के लोगों के सामने प्रमेंद्र माहेश्वरी ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें मेयर के चुनाव का टिकट दे और वैश्य समाज सहयोग करे तो वह बरेली को शंघाई बना देंगे। प्रदेश अध्यक्ष नीरज बोहरा बोले कि प्रदेश के वैश्यों को इकट्ठा करने के लिए हर जिले में महीने में एक बैठक की जाएगी। वह बोले, वैश्यों की एकता से सरकारें बनती और गिरती हैं, कहा कि भाजपा ने वैश्यों की ताकत को समझा और मैं लखनऊ से विधायक बना। आगरा से आईं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मंजू गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को आगे बढ़ाने के लिए समाज की महिलाओं का विकास जरूरी है। इसलिए संगठन महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे। रामपुर सदर से आए भारत भूषण गुप्ता बोले अगर समाज ने एकत्र होकर उनका साथ दिया जाता तो रामपुर को सिंगापुर बना देते। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर वैश्यजनों को सम्मानित किया गया। अंबेडकर नगर टांडा की विधायक संजू देवी गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, आलोक गुप्ता आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी जितेंद्र रस्तोगी ने किया।