फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   55 year old woman eloped with 60 year old lover in Bareilly

अजब इश्क की गजब कहानी: बुजुर्ग को दिल दे बैठी महिला, बेटे की जमा पूंजी लेकर हो गई फरार; पर चुप नहीं बैठा बेटा

Tue, 04 Jul 2023 04:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 04:03 PM IST
सार

पति की मौत के बाद महिला के संबंध पड़ोस के गांव निवासी व्यक्ति से हो गए। उसकी उम्र 60 साल है। एक जुलाई को महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। 

विज्ञापन
55 year old woman eloped with 60 year old lover in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं इश्क की कोई उम्र नहीं होती। कब, किससे और किस उम्र में हो जाए पता नहीं चलता। ऐसे ही अजब इश्क का मामला बरेली में सामने आया है। नवाबगंज क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को बुजुर्ग व्यक्ति से प्यार हो गया। प्यार में उसने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसका बेटा हैरान रह गया। गांव में अजब इश्क का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन



ये भी पढ़ें- एक पल में टूटे दुल्हन के सपने: पति निकला नपुसंक तो ससुरालियों ने देवर को भेजा, बाहर से लगा दी कमरे की कुंडी
विज्ञापन



नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की उम्र 55 साल है। उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने दो बेटों के साथ रहती थी। एक बेटे की शादी हो चुकी है। दूसरा बेटा ट्रक पर क्लीनर की नौकरी करता है। पति की मौत के बाद महिला के संबंध पड़ोस के गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग से हो गए। बुजुर्ग व्यक्ति अक्सर उसके घर पर आता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक जुलाई की रात प्रेमी संग गई 

एक जुलाई की रात महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। महिला अपने साथ अविवाहित बेटे की सारी जमापूंजी भी ले गई। महिला के बेटे ने अपनी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। उसने बताया कि वह ट्रक पर क्लीनर है। इसके चलते उसका दूसरे शहरों में आना-जाना रहता है। 


ये भी पढ़ें- NIA Raid: तौहीद के पाकिस्तानी दोस्त को लेकर सामने आईं चौंकाने वाली जानकारी, गुजरात के एक संगठन से जुड़े तार


युवक ने अपनी कमाई के 70 हजार रुपये संदूक में रखे थे, जिसकी चाबी मां को दे दी थी। युवक ने आरोप लगाया कि मां संदूक से उसके 70 हजार रुपये निकाल कर मामा और भाभी की मौजूदगी में अपने प्रेमी के साथ चली गई। युवक ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed