फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shocking information reveals about Tawheed Pakistani friend Faizan after NIA raid

NIA Raid: तौहीद के पाकिस्तानी दोस्त को लेकर सामने आईं चौंकाने वाली जानकारी, गुजरात के एक संगठन से जुड़े तार

Tue, 04 Jul 2023 12:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 12:37 PM IST
सार

बरेली के आंवला निवासी तौहीद खान की सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा सक्रियता की वजह से वह एनआईए के रडार पर आया है। उसकी दोस्ती कराची के फैजान डोगर से है, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। फैजान का गुजरात के धार्मिक संगठनों से भी जुड़ाव सामने आया है। 

विज्ञापन
Shocking information reveals about Tawheed Pakistani friend Faizan after NIA raid
पाकिस्तान का फैजान डोगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला निवासी पेंटर तौहीद खान का दोस्त कराची का छात्र फैजान डोगर पाकिस्तानी राजनीतिक दल तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) से जुड़ा बताया जा रहा है। यह कट्टरपंथी विचारधारा वाला संगठन माना जाता है। कश्मीर मामले में नरमी बरतने पर अक्सर पाकिस्तानी सरकारों के विरोध में ही खड़ा हो जाता है। इसके अलावा गुजरात के धार्मिक संगठनों से भी उसका जुड़ाव निकल रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया एकाउंट पर की गई पड़ताल से पता लगा है कि फैजान डोगर कराची का निवासी है। स्नातक का छात्र है। गुजरात में सक्रिय संगठन एसडीआई के कार्यक्रम से संबंधित पोस्ट फैजान ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है। हालांकि, यह पोस्ट पुरानी है। इससे पता लगता है कि फैजान काफी पहले से भारत और यहां के संगठन को लेकर सक्रिय है। कार्यक्रम के पोस्टर पर एसडीआई गुजरात का लोगो लगा है। कई और संगठनों के नाम भी लिखे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: बरेली के तौहीद का पाकिस्तान से क्या है कनेक्शन, NIA करेगी पूछताछ; इस कारण आया रडार पर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्टर पर एक मोबाइल नंबर दिया गया है, जिससे व्हाट्सएप ब्रॉडकास्ट किया जाता है। जैसा कि दिखाया गया है कि इससे इस्लामिक वेलफेयर मिशन के तहत ब्रॉडकास्ट किए जाते हैं। ब्रॉडकास्ट में किस तरह की चीजें शेयर की जाती हैं, यह जांच का विषय है। इस कार्यक्रम के पोस्टर फैजान तक कैसे पहुंचे और आंवला निवासी तौहीद इन संगठनों से जुड़ा है या नहीं, इसकी जांच एनआईए कर रही है।

तौहीद से होगी पूछताछ 

रविवार को लखनऊ एनआईए की टीम ने आंवला निवासी तौहीद के घर दबिश देकर पांच घंटे तक पूछताछ की थी। टीम उसका मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज साथ ले गई थी। अब उसे पूछताछ के लिए तलब किया गया है। तौहीद खान की सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा सक्रियता की वजह से वह एनआईए के रडार पर आया है। उसकी दोस्ती कराची के फैजान डोगर से है, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं।

तौहीद ने दी यह सफाई 

तौहीद ने सोमवार को पत्रकारों से बात कर सफाई दी। बोला, उसे नगर व मोहल्ले के लोग अजीब नजरों से देख रहे हैं। उस पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। परिचित लोग ही उससे करोड़ों की फंडिंग के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। उसके घर की हालत कोई नहीं देख रहा। एनआईए के लोग उसके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों साथ ले गए हैं। उसे कुछ कागज दे गए हैं जो अंग्रेजी में हैं। उन्हें वो पढ़ नहीं सकता। वह इन्हें लेकर ही पांच जुलाई को लखनऊ जाएगा। तौहीद ने किसी और को कागज दिखाने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- एक पल में टूटे दुल्हन के सपने: पति निकला नपुसंक तो ससुरालियों ने देवर को भेजा, बाहर से लगा दी कमरे की कुंडी
 

दानिश के बारे में पूछ रही थी टीम

तौहीद ने बताया कि टीम के अधिकारियों ने किसी दानिश नाम के व्यक्ति के बारे में उससे कई बार पूछताछ की। घर में घुसते ही सबसे पहले उससे कहा यही कहा कि घर में जो भी विदेशी करेंसी और असलहे हैं, उनको निकाल दो। अगर उन्होंने निकाले तो बहुत परेशानी होगी।

ये भी पढ़ें- NIA Raid: पांच साल से पाकिस्तानी फैजान के संपर्क में था तौहीद, दो महीने दुबई में रहा; ऐसे होती थी बातचीत

 

न समझी में कर दिया था गलत कमेंट

तौहीद के मुताबिक, एक बार चैटिंग के दौरान उसने नासमझी में देश की सरकार के बारे में कुछ गलत कमेंट कर दिया था। अब वह नहीं समझ पा रहा किस वजह से उसके यहां छापा मारा गया। सोमवार का तौहीद खान के घर उसके मिलने वालों व रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। जो भी घर आ रहा था, उससे दर्जनों सवाल पूछ रहा था। रविवार को छापे के दौरान टीम ने घर के अंदर चीजों को खंगाला था। सोमवार को पूरे दिन घर के सदस्य बिखरे हुए सामान को व्यवस्थित करने में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed