{"_id":"59b4143e4f1c1be17f8b55b1","slug":"51504973886-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज ममें स्\nथारयी शिक्षकों की नियुक्ति में कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज ममें स् थारयी शिक्षकों की नियुक्ति में कमी
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज प्रशासन ने वर्तमान सत्र में अस्थाई शिक्षकों की संख्या में पचास फीसदी कटौती का निर्णय लिया है। प्रबंधन का कहना है कि फंड की कमी के कारण यह कदम उठाया जा रहा है।
बरेली कॉलेज में हर साल 107 अस्थायी शिक्षक रखे जाते थे। प्रत्येक वर्ष इनका नवीनीकरण होता है। वर्तमान सत्र में प्रबंधन ने फंड की कमी का हवाला देते हुए अस्थायी कर्मचारियों की संख्या कम कर दी थी जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। हालांकि बाद में उन्हें रखना पड़ा। प्रबंधन ने अब अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति में भी कटौती का फैसला किया है। सोमवार को जारी अस्थायी शिक्षकों की सूची में पचास फीसदी नाम ही शामिल किए गए।
बरेली कॉलेज में व्यवस्थाएं बनाने में अस्थायी शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। कक्षाओं के संचालन और परीक्षा के दौरान भी इनकी भूमिका अहम होती है। इस बार सत्र भी लेट हो चुका है। 18 सितंबर से इंप्रूवमेंट परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। ऐसे में कॉलेज में व्यवस्था बनाना बड़ी चुनौती है। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल पिछले साल के मुकाबले मात्र पचास फीसदी अस्थायी शिक्षकों को ही नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। आगे जरूरत के अनुसार कदम उठाए जाएंगे।