फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   5 hours mega block stopped train traffic in Moradabad to Lucknow track

5 घंटे मेगा ब्लॉक से थमी ट्रेनों की रफ्तार, डीआरएम बोले- 15 फरवरी के बाद समय पर होगा संचालन

Mon, 19 Nov 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Mon, 19 Nov 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
5 hours mega block stopped train traffic in Moradabad to Lucknow track
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ की ओर आने वाले रेल यात्रियों के लिए सोमवार का दिन काफी दुश्वारियों भरा रहा। डाउन लाइन पर मुरादाबाद से लखनऊ के बीच पांच घंटे के मेगा ब्लॉक ने ट्रेनों की रफ्तार को ब्रेक लगा दिया। लगातार पांच घंटे लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन ठप रहा। 
विज्ञापन


रेलवे ने रविवार को अप लाइन पर मुरादाबाद से लखनऊ के बीच पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया था। इससे अप ट्रेनों का टाइम टेबल गड़बड़ा गया, इस लाइन की ज्यादातर ट्रेनें सोमवार को भी घंटों देरी से स्टेशनों पर पहुंचीं। वहीं सोमवार को डाउन लाइन पर दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक का मेगा ब्लॉक लिया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान मुरादाबाद से लखनऊ के बीच 20 स्थानों पर रेल ट्रैक मरम्मत का काम किया गया। इस दौरान जगह-जगह ट्रेनें खड़ी हो गईं। डाउन 13370 त्रिवेणी एक्सप्रेस पांच घंटे बरेली जंक्शन पर खड़ी रहने के बाद शाम छह बजे शाहजहांपुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा डाउन 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15210 जनता एक्सप्रेस, 14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस, 15910 गुवाहटी एक्सप्रेस, 14258 काशी विश्वनाथ को भी रास्ते में जगह-जगह रोक दिया गया। मेगा ब्लॉक से ज्यादातर डाउन ट्रेनों का टाइम टेबल भी गड़बड़ा गया है। ट्रेनों का संचालन ठप रहने से सड़क रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया।


रेल यात्रियों को फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं दिख रही। दरअसल, जल्द ही कोहरा भी अपना प्रभाव दिखाएगा तो ट्रेनें लेट होंगी। डीआरएम एके सिंघल का कहना है कि ट्रेनों का टाइम टेबल अब 15 फरवरी के बाद ही पटरी पर आ सकेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed