फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   42 lady police cops handling the command of the traffic system in Bareilly

Bareilly News: 42 महिला पुलिसकर्मी संभाल रहीं यातायात व्यवस्था की कमान, दो शिफ्टों में कर रहीं ड्यूटी

Thu, 13 Apr 2023 06:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 06:16 PM IST
सार

बरेली में करीब 42 पुलिसकर्मी दो शिफ्टों में ड्यूटी कर रही हैं। एक महिला पुलिसकर्मी को दिन में आठ घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है। इन पुलिसकर्मियों को ढाई महीने पहले प्रशिक्षण भी दिया गया था। 
 

विज्ञापन
42 lady police cops handling the command of the traffic system in Bareilly
ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में करीब ढाई महीने पहले 65 महिला पुलिसकर्मियों को यातायात संचालन का प्रशिक्षण देकर ट्रैफिक पुलिस में शामिल किया गया था। अब पुलों और सड़कों का हाल सुधरने के बाद दोबारा से महिला पुलिसकर्मी यातायात संभालने लगी हैं। करीब 42 पुलिसकर्मी दो शिफ्टों में ड्यूटी कर रही हैं।

विज्ञापन


किला और लाल फाटक पुल पर वाहनों का संचालन शुरू होने से शहर में जाम की समस्या से काफी राहत मिली है। सड़कों की मरम्मत से भी स्थिति सुधरी है। अब महिला पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षण प्राप्त 65 महिला पुलिसकर्मियों में से दस फीसदी ही ड्यूटी पर आई थीं। लेकिन अब 42 पुलिसकर्मी चौराहों पर ड्यूटी संभालने लगी हैं।

विज्ञापन

दो शिफ्टों में दो रहीं ड्यूटी 

ये सुबह आठ से रात आठ तक दो शिफ्टों में ड्यूटी दे रही हैं। एक महिला पुलिसकर्मी को दिन में आठ घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है। फिलहाल 23 महिला पुलिसकर्मी अभी थानों में ही तैनात हैं। इन्होंने प्रशिक्षण के बाद भी यातायात पुलिस कार्यालय में आमद दर्ज नहीं कराई है।

एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी कर रही हैं। जो पुलिसकर्मी अभी तक थानों में तैनात हैं, शीघ्र ही उनको भी यातायात व्यवस्था संचालन के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed