फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   419 investors from Mandal ready for ground breaking ceremony

Bareilly News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए मंडल से 419 निवेशक तैयार

Sun, 08 Oct 2023 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
419 investors from Mandal ready for ground breaking ceremony
बरेली। प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बरेली मंडल से 419 निवेशक शामिल होंगे। इन निवेशकों ने करार के बाद संबंधित प्रस्तावों को धरातल पर उतारने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, जो निवेशक करार के बाद अब रुचि नहीं ले रहे, वे बाहर होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हस्ताक्षरित एमओयू के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक हुई। संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि मंडल में 1,177 एमओयू हस्ताक्षर हुए हैं। इनमें 127783.87 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए इनमें से 419 एमओयू तैयार हैं और इनमें 32226.86 करोड़ रुपये का निवेश होना है। इनमें बरेली से 29215.1 करोड़ रुपये के 237 एमओयू, बदायूं से 235.50 करोड़ के 36 एमओयू, पीलीभीत से 980.80 करोड़ के 66 एमओयू व शाहजहांपुर से 1,795.36 करोड़ रुपये के 80 एमओयू शामिल हैं। कमिश्नर ने एमओयू के धरातल पर उतरने की समीक्षा के निर्देश दिए। निवेशकों से सरकार की एमएसएमई नीति-2022 व औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत लाभ लेने को कहा। इन नीतियों का प्रस्तुतिकरण भी 26 अक्तूबर होगा।
विज्ञापन



प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में आ रही परेशानी
बैठक में बताया गया कि मैक्सविलिस ग्रुप का भूमि क्रय अभी नहीं हुआ है। वाडीलाल को परसाखेड़ा के पास भूमि चाहिए। रिलायंस इंडस्ट्रीज को भूमि दिखाई गई है। रुहेलखंड फाइब्रोमैक्स को फायर एनओसी चाहिए। आजाद वुड इंडस्ट्रीज व आजाद फाइटो सैनेट्री केयर के बीच बंटवारे की अड़चन है। कृष्णा कृपा एसोसिएट्स ने 33 केवी लाइन शिफ्टिंग की मांग की है। इसके अलावा अन्य निवेशकों से भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed