फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छात्रों को राहत, 13 जनवरी तक भर सकते हैं फॉर्म

छात्रों को राहत, 13 जनवरी तक भर सकते हैं फॉर्म

Wed, 09 Jan 2019 01:38 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को राहत, 13 जनवरी तक भर सकते हैं फॉर्म
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म से वंचित स्नातक और परास्नातक के सैकड़ों रेग्युलर छात्रों को राहत देते हुए तिथि 13 जनवरी तक बढ़ा दी है। परीक्षा फॉर्म बुधवार से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ओपन कर दिए जाएंगे। 16 जनवरी तक हार्ड कॉपी कॉलेजों में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

स्नातक और परास्नातक रेग्युलर के साढ़े तीन लाख से ज्यादा परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं। हालांकि इसके बावजूद बड़ी संख्या में फॉर्म भरने से वंचित रह गए। इसमें तमाम छात्र रिजल्ट में आरडी लगने से फॉर्म नहीं भर पाए थे। छात्र कॉलेजों के चक्कर काट रहे थे, जिसके बाद कॉलेजों ने विश्वविद्यालय को तिथि बढ़ाने के लिए पत्र भेजे। विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ाकर 9-13 जनवरी कर दी है।
विज्ञापन


20 तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ भर सकेंगे फॉर्म
अगर छात्र 13 जनवरी तक फॉर्म नहीं भर सके तो 20 जनवरी तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे। बीस जनवरी तक हार्ड कॉपी कॉलेजों में जमा होगी। 22 जनवरी तक बरेली, सम्भल के कॉलेज फॉर्म की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करेंगे। 23 जनवरी बिजनौर, रामपुर जिले के कॉलेजों के फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा होगी। पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर के जिलों के लिए 24 जनवरी और अमरोहा तथा मुरादाबाद के कॉलेज 25 जनवरी तक फॉर्म विश्वविद्यालय में जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सीट लॉक वाले छात्रों को भी मिली राहत
जिन छात्रों की सीटें लॉक नहीं हो सकी थी, विश्वविद्यालय ने उनको राहत दे दी है। अब वह भी परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से छात्रों के रिकार्ड मांगे हैं। बता दें कि कॉलेजों की लापरवाही से सैकड़ों छात्रों की सीटें लॉक नहीं हो सकी थी, जिस कारण वह फॉर्म नहीं भर सके थे।

प्राइवेट के लिए नामांकन फॉर्म विश्वविद्यालय से मिलेगा
प्राइवेट छात्रों को सिर्फ आवेदन पत्र की प्रति 5, 6, 7 के क्रम में ही जमा करेंगे। स्नातक स्तर पर नामांकन विश्वविद्यालय स्तर पर ही मिलेगा। कॉलेजों में सिर्फ आवेदन जमा होंगे जबकि कॉलेज नामांकन की भी फीस वसूल लेते हैं। परास्नातक छात्रों के आवेदन पर पूर्व वर्षों की तरह नामांकन पत्र जमा करना होगा।


फेल छात्रों के सामने रोल नंबर बना मुसीबत
प्राइवेट फॉर्म भरने में रोल नंबर छात्रों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। फेल छात्र उसी साल का रोल नंबर डाल रहे हैं जिससे वह फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि इस तरह तमाम शिकायतें आ रही हैं। अगर छात्र थर्ड ईयर में फेल हुआ तो उसको इस साल सेकेंड ईयर के रोल नंबर से फॉर्म भरना है। अगर सेकेंड ईयर में फेल हुआ है तो उसको प्रथम वर्ष का रोल नंबर डालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed