फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   यार्ड में खड़े इंजन के सिग्नल पर चला दी सियालदह, हादसा बचा

यार्ड में खड़े इंजन के सिग्नल पर चला दी सियालदह, हादसा बचा

Tue, 08 Jan 2019 01:19 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
यार्ड में खड़े इंजन के सिग्नल पर चला दी सियालदह, हादसा बचा
बरेली। जंक्शन के होम सिग्नल पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यार्ड में खड़े इंजन को गुजारने के लिए दिए गए सिग्नल पर सियालदह एक्सप्रेस के लोकोपायलट ने ट्रेन आगे बढ़ा दी। ट्रेन करीब बीस मीटर ही बढ़ सकी थी। यह देखकर पावर केबिन में तैनात स्टेशन मास्टर के हाथ पांव फूल गए। तत्काल मैसेज पास कर ट्रेन को रोका गया। इस बीच उसी लाइन पर यार्ड का इंजन भी गया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12.20 बजे जम्मू से कोलकाता जा रही सियालदह एक्सप्रेस होम सिग्नल पर रुक गई। उस समय प्लेटफार्म एक पर त्रिवेणी एक्सप्रेस खड़ी हुई थी। उसी दौरान यार्ड से इंजन के लिए सिग्नल डाउन किया तो सियालदह एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ट्रेन चला दी। बिना सिग्नल के ट्रेन चलने से पावर केबिन में तैनात स्टेशन के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने ड्राइवर से ट्रेन रोकने को कहा। ट्रेन करीब 20 मीटर तक चल चुकी थी। उसी दौरान यार्ड से इंजन भी उसी लाइन पर गुजरा। इसके बाद सियालदह एक्सप्रेस करीब एक बजे जंक्शन पहुंची। लोको पायलट को चेतावनी देकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस मामले में किसी अधिकारी को जानकारी नहीं दी गई। गौरतलब है कि चार जनवरी को मिलक स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी भी भारत दर्शन एक्सप्र्रेस गुजारने के लिए सिग्नल पर चल पड़ी थी। स्टार्टर सिग्नल पर प्वाइंट न बने होने के कारण इंजन डिरेल हो गया था। अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया ड्राइवर को दोषी मानते हुए सस्पेंड किया था।
विज्ञापन


10 को देरी से चलेगी जनसाधारण
बरेली। पूर्व मध्य रेलवे भगवानपुर-गोरौल स्टेशन के मध्य दस जनवरी को पावर ब्लाक लिया जाएगा। यह पावर ब्लाक 11.50 से 16.20 बजे तक लागू रहेगा, जिसके चलते इस खंड से बरेली पहुंचने वाली कई ट्रेनों को रि-शेड्यूल किया गया है। ये गाड़ियां काफी विलंब से आएंगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक अमृतसर से सहरसा जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस (14604) करीब चार घंटे मार्ग में नियंत्रित करके चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed