{"_id":"5bfc57cdbdec224146724141","slug":"41543264205-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास के काम को ट्रेनें धीमी गुजारीं: अब फिर ब्लॉक की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास के काम को ट्रेनें धीमी गुजारीं: अब फिर ब्लॉक की तैयारी
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईवीआरआई रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनने के बाद ट्रेनों को 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गुजारा गया। क्रॉसिंग पर दिन भर इंजीनियरिंग विभाग की टीम काम करती रही। लोग भी बेरोक-टोक आते-जाते रहे, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। सूत्रों की मानें तो रेलवे ने दूसरा अंडरपास बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास बनाने का काम दूसरे दिन भी चला। इस दौरान ट्रेनें भी गुजारी गईं जो क्रॉसिंग से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर गुजरीं। ट्रेनों को क्रॉसिंग से पहले रोका गया। मजदूरों के हटने के बाद ट्रेन को चलाया गया। यह क्रम अंडर पास के निर्माण तक चलेगा। इंजीनियरिंग विभाग के सूत्रों का कहना है दोनों अंडर पास बनने के बाद ही ट्रेनों को बिना कॉशन चलाया जाएगा। दिन में काम करने के दौरान सबसे बड़ी दिक्कत लोगों के आवागमन को लेकर हुई। रोजाना की तरह लोग बेरोक-टोक गुजरते रहे, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रही। आरपीएफ के मौजूद न रहने से लोगों को रोका नहीं जा सका। यहां तक कि ट्रेन के आने के समय भी लोग सामने से गुजरते रहे, लेकिन उन्हें रोका नहीं गया। गौरतलब है कि रविवार को आईवीआरआई रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास बनाने को लेकर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक ब्लॉक लिया गया था, लेकिन काम शाम तक चला। लोगों के पास दोपहर बाद ट्रेनों के चलने की जानकारी थी, लेकिन शाम साढ़े बजे पीलीभीत के लिए पहली ट्रेन गुजारी गई, लालकुआं के लिए देर रात ट्रेन चलाई गई।