फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नहीं माने कर्मचारी, कॉलेज प्रशासन ने दी तहरीर

नहीं माने कर्मचारी, कॉलेज प्रशासन ने दी तहरीर

Tue, 04 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
नहीं माने कर्मचारी, कॉलेज प्रशासन ने दी तहरीर
नहीं माने कर्मचारी, कॉलेज प्रशासन ने दी तहरीर - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के प्रशासनिक कार्यालय में ताला डालकर प्रदर्शन कर रहे नौकरी से निकाले गए अस्थायी कर्मचारियों के खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए सोमवार को तहरीर दे दी। हालांकि पुलिस मामले की जांच करके ही एफआईआर दर्ज करेगी। दूसरी तरफ कॉलेज में प्रशासनिक कार्य तालाबंदी के चलते सोमवार को भी ठप रहे। कर्मचारियों ने पूरे दिन प्रदर्शन जारी रखा।
कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को चेतावनी दी थी कि अगर सोमवार को धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सोमवार सुबह से ही कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा पर कर्मचारियों को हटाया नहीं जा सका। कर्मचारियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। प्राचार्य ने जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराया। उसके बाद बारादरी थाने में तहरीर भेजी। प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा का कहना है कि 29 जुलाई को कमिश्नर ने बैठक तय कर दी है तो कर्मचारियों को तबतक शांत रहना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बारादरी पुलिस ने बताया कि कॉलेेज प्रशासन की तरफ से तहरीर आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed