फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   35 driving licenses suspended every month for breaking traffic rules in Bareilly

Bareilly: यातायात नियम तोड़े तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त, नवंबर में 62 वाहन चालकों पर हुई ये कार्रवाई

Mon, 04 Dec 2023 11:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Dec 2023 11:10 AM IST
सार

कुछ लोग यातायात नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे। जुर्माना लगने के बाद भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अब ऐसे लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
35 driving licenses suspended every month for breaking traffic rules in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बार-बार जुर्माना के बाद भी लोग यातायात नियम तोड़ने से नहीं चुके रहे। ऐसे में परिवहन विभाग हर माह औसतन 35 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर रहा है। एक से 30 नवंबर तक चले यातायात माह के दौरान 62 वाहन चालकों के ड्राइविग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किए गए हैं। यातायात माह के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने पर 14 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर 1.78 करोड़ से ज्यादा जुर्माना भी ठोंका गया।

विज्ञापन


शासन 2030 तक सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा शून्य पर लाना चाहता है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस, परिवहन और लोक निर्माण के साथ स्वास्थ्य विभाग भी काम कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क हादसों में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कुछ स्थानों पर जिम्मेदारों के स्तर से व्यवस्था को नजरअंदाज किया जाता है, वहीं आम आदमी भी इसमें पीछे नहीं है। सड़क पर वाहन चलाने के लिए यातायात नियम निर्धारित हैं। ड्राइविंग लाईसेंस जारी होने से पहले वाहन चालक को टेस्ट से भी गुजरना होता है, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस जारी होने के बाद वाहन चालक यातायात नियमों को दरकिनार कर देते हैं।
विज्ञापन


UP News: इस शहर में सीसीटीवी से होगी बरातघरों की निगरानी, अवैध पार्किंग पर कटेंगे वाहनों के चालान
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात नियमों के उल्लंघन पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने का अधिकार परिवहन विभाग के पास है। हर माह औसतन 35 लाइसेंस निलंबित किए जाने के बाद भी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे।

सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हुई आसान
वाहन चालकों की निगरानी सीसी कैमरों से काफी आसान हुई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था है। गौर करने की बात यह है कि ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों की संख्या भी कम नहीं है। चालान की बात करें तो सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट, ट्रैफिक लाइट जंप, ट्रिपल राइडिंग में ही हो रहे हैं। चार पहिया वाहनों के मुकाबले दोपहिया वाहन चालकों की इनमें संख्या ज्यादा है।

आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की लगातार कार्रवाई की जा रही है। हर माह औसतन 35 लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं। यातायात माह में यह संख्या ज्यादा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed