फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   challans will be issued for illegal parking outside wedding halls in Bareilly

UP News: इस शहर में सीसीटीवी से होगी बरातघरों की निगरानी, अवैध पार्किंग पर कटेंगे वाहनों के चालान

Mon, 04 Dec 2023 10:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 04 Dec 2023 10:56 AM IST
सार

बरातघर के बाहर अवैध पार्किंग के कारण अक्सर जाम लगता है। अब इससे निपटने के लिए प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है। सीसीटीवी कैमरों से बरातघरों की निगरानी होगी। अवैध पार्किंग मिलने पर चालान किए जाएंगे। 

विज्ञापन
challans will be issued for illegal parking outside wedding halls in Bareilly
बरातघर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत नगर निगम के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों से बरातघरों को कवर किया जाएगा। अवैध पार्किंग पर सीधी नजर रहेगी। रिकॉर्डिंग के आधार पर चालान कटेंगे। बरात चढ़त की रस्म 30 मिनट में पूरी हुई या नहीं, इसका भी पता लग जाएगा।

विज्ञापन


मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि बरातघरों के अवैध कब्जों पर रविवार को भी प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन की तीन टीमों ने पीलीभीत बाईपास और बदायूं रोड पर बरातघरों के सामने बने अस्थायी द्वार हटवाए। सार्वजनिक जमीन पर लॉन के निर्माण को बुलडोजर से ढहाया गया। बरातघर संचालकों को 100 मीटर के दायरे में द्वारचार के लिए स्थान चयनित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि 30 मिनट के अंदर बरात चढ़त की रस्म पूरी हो जाए।
विज्ञापन


संबंधित खबर- जल्दी कराएं द्वारचार: इस शहर में रात 10 बजे के बाद नहीं बजेंगे डीजे, आधे घंटे में पहुंचना होगा बरातघर
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बरात घरों के द्वार हटवाए गए
मंडलायुक्त ने बताया कि रविवार को प्रशासन की टीम ने पीलीभीत बाइपास रोड पर किंग हेरिटेज लॉन, दिव्यानी लॉन, फ्लोरा गार्डन, आरिफ लॉन, स्पर्श लॉन, मन्नत लॉन और बदायूं रोड पर आलीशान बैंक्वेट हॉल, कुंवर रिसॉर्ट, शिव स्वयंवर पैलेस, श्रेया बरातघ के अस्थायी गेट व अतिक्रमण को हटवाया गया।

80 फीसदी बरातघरों के पास पार्किंग ही नहीं
शहर में करीब 160 बरातघर हैं। इनमें से अधिकतर बदायूं व पीलीभीत रोड पर हैं। इनमें से 80 फीसदी के पास पार्किंग ही नहीं है। ऐसे में निर्देश के अनुपालन पर सवाल उठ रहे हैं। कई होटल संचालकों ने फुटपाथ कब्जाकर उस पर पार्किंग बना ली है। बरात के वक्त फुटपाथ के भर जाने के बाद लोग सड़क पर ही आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर बरातघर में चले जाते हैं। इसके बाद जाम खुलवाने में पुलिस को भी जूझना पड़ जाता है। कई बार ऐसे वाहनों को पुलिस क्रेन से हटवाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed