{"_id":"5cd9c4cabdec2207826dd13d","slug":"31557775562-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे हटाने पहुंची टीम से उलझे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे हटाने पहुंची टीम से उलझे दुकानदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को सिकलापुर चौराहा से मित्तल एक्सरे की दुकान तक अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के साथ दुकानदारों की जमकर बहस हुई। उन्होंने बिना नोटिस दिए चलाए गए अभियान का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। दुकानदार नहीं माने तो टीम ने दुकानदारों को अनसुना कर अभियान जारी रखा। करीब घंटे भर तक चले अभियान में दो दर्जन से अधिक कूलर, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया गया।
दोपहर करीब दो बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम प्रभारी जयपाल सिंह पटेल को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन ने नगर निगम के पिछले गेट के पास से सिकलापुर चौराहा होते हुए मित्तल एक्सरे की दुकान तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। जिसके बाद टीम ने अभियान शुरू किया तो इलेक्ट्रॉनिक दुकानें चलाने वालों ने अभियान का विरोध किया। उन्होंने इसे नगर आयुक्त की तानाशाही बताते हुए हंगामा कर दिया। जिस पर टीम ने उन्हेें पूर्व में चलाए गए अभियान के बाद फिर से अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की याद दिलाई लेकिन दुकानदार नहीं माने तो टीम ने उन्हें अभियान में बाधा पैदा करने और अतिक्रमण करने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी तो दुकानदार ठिठक गए। हालांकि, इस दौरान कुछ अन्य दुकानदार अपना सामान समेटते रहे। टीम में हीरालाल, आनंद आदि शामिल रहे।