फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सेटेलाइट से टीपीनगर तक ले जाने के लिए लगेंगी गाड़ियां

सेटेलाइट से टीपीनगर तक ले जाने के लिए लगेंगी गाड़ियां

Sat, 13 Apr 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
सेटेलाइट से टीपीनगर तक ले जाने के लिए लगेंगी गाड़ियां
बरेली। मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए सेटेलाइट से टीपीनगर तक वाहनों की व्यवस्था कराई जाएगी। व्यवस्थाओं को लेकर कलक्ट्रेट में हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पानी के लिए 10-15 टैंकर और मोबाइल टायलेट भी लगेंगे। सिविल डिफेंस के कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। जिस विभाग के पानी के टैंकर है, उन्हें जगह-जगह लगा दिया जाएं। नगर निगम से सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाए। पानी, चाय एवं नाश्ते के सामान क्वालिटी चेक ंके बाद निर्धारित जगहों पर रखा जाएगा। परसाखेड़ा और टीपीनगर दोनों जगह पर प्रेक्षक के लिये वीआईपी रूम की व्यवस्था की जाएगी। मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग के इंतजाम के आदेश दे दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यातायात के लिए रोडवेज से 20 गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी। मतदान कर्मियों की प्राइवेट गाड़ियां अग्रसेन कालेज में पार्क में खड़ी होंगी। बैठक में एडीएम प्रशासन आरएस द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह, एआरटीओ उदय वीर सिंह, डीएसओ सीमा त्रिपाठी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed