{"_id":"5c35034cbdec225715598f04","slug":"31546978124-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माननीयों ने 87 स्कूलों को दे दिया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माननीयों ने 87 स्कूलों को दे दिया बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पांच महीने पहले सांसद और विधायकों को पत्र लिखकर 77 प्राइमरी-जूनियर स्कूलों में फर्नीचर के लिए अपनी निधि से बजट देने का आग्रह किया था। सांसदों से 10 और विधायकों से पांच-पांच स्कूलों में फर्नीचर के लिए पैसा मांगा गया था। दस प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में कंप्यूटर लगाए जाएंगे।
सांसद और विधायकों ने पहली बार सरकारी स्कूलों में फर्नीचर के लिए अपनी निधि से बजट दिया। इससे पहले माननीय अपनी सांसद या विधायक निधि का बजट प्राइवेट स्कूलों को देते थे। इसमें अधिकांश स्कूलों में विधायक निधि का पैसा 50-50 ही रहता था। इस बार सीडीओ की पहल पर उन 77 स्कूलों में, जिन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता जीती, फर्नीचर के लिए माननीयों से उनकी सांसद और विधायक निधि से पैसा मांगा गया था। दोनों सांसद और अधिकांश विधायकों ने अपनी निधि से पैसा भेज दिया। कुछ एक विधायकों से अभी चेक नहीं आए हैं। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बचे हुए चेक मिलने के बाद सब स्कूलों में एक बार में पूरा फर्नीचर भेजा जाएगा। दस स्कूलों में विधायक निधि से मिले बजट से कंप्यूटर लगेंगे।