फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   31 vehicles including former MLA Sultan Beg's car seized

Bareilly News: पूर्व विधायक सुल्तान बेग की कार समेत 31 वाहन सीज

Wed, 21 May 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
31 vehicles including former MLA Sultan Beg's car seized
बरेली। पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर 31 अनधिकृत वाहनों को सीज करने के बाद जब्त कर लिया। इनमें पूर्व सपा विधायक सुल्तान बेग की कार के साथ ही अनधिकृत रूप से दौड़ रहीं 28 बसें भी शामिल हैं। पीलीभीत बाइपास पर एक कार बाजार में खड़ीं 150 कारों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर मंगलवार को एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने सेटेलाइट बस अड्डा और चौपुला के आसपास वाहन चेकिंग की। पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान विधायक लिखी कार दिखी। कार में काेई विधायक मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

रोक कर चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि कार पूर्व सपा विधायक सुल्तान बेग की है। कागजात पूरे न होने पर कार को सीज कर दिया गया। इसके अलावा विभिन्न मार्गों पर दौड़ रहीं 28 अनधिकृत बसों को भी सीज कर जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बसें अनफिट थीं। इनमें कई की 15 साल मियाद भी पूरी हो चुकी है। कुछ बसों के चालकों के पास कागजात भी नहीं थे। पीलीभीत बाइपास पर एक कार बाजार के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यहां सैकड़ों कारें खड़ी कर अतिक्रमण किया गया था। पुलिस ने 150 कारों का चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed