फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   23 bags of wheat and 90 bags of rice found short of quota, report filed

Bareilly News: कोटे पर कम मिले 23 कट्टे गेहूं, 90 कट्टे चावल, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Oct 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
23 bags of wheat and 90 bags of rice found short of quota, report filed
बरेली। कटरा चांद खां पुराना शहर के कोटेदार द्वारा राशन कालाबाजारी की पुष्टि पर पूर्ति निरीक्षक ने संबंधित थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में कोटेदार को वितरण के लिए उपलब्ध राशन में 23 कट्टे गेहूं, 90 कट्टे चावल के कम मिले थे। जिलाधिकारी की अनुमति पर रिपोर्ट दर्जहुई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक शंभूनाथ की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार कटरा चांद पुराना शहर में मेहनाज की ओर से संचालित कोटा पर घटतौली की शिकायत मिल रही थी। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी उत्तरी राजेश कुमार और पूर्ति निरीक्षक पश्चिमी ने कोटा का निरीक्षण किया। कोटेदार के पति मुनीश अहमद, भाई तसलीम अहमद मौके पर मिले। वितरण के लिए अक्तूबर, नवंबर का उपलब्ध राशन का वितरण के बाद शेष स्टॉक का मिलान किया गया। स्टॉक रजिस्टर मौके पर न मिलने पर गोदामों में प्रत्येक सील बंद कट्टे का वजन तौला।
विज्ञापन

जांच में 23 कट्टे गेंहू, 90 कट्टे चावल कम मिले। खाद्यान्न कालाबाजारी का मामला प्रतीत होने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट कराई गई। वहीं, ई-चालान, ई-पॉश मशीन की स्टॉक, ऑनलाइन वितरण रिपोर्ट की प्रति जब्त कर पास के कोटेदार दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed