फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   22 day old baby missing from private hospital family members create ruckus in bareilly

Bareilly News: निजी अस्पताल से 22 दिन का बच्चा गायब, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 01 Jul 2024 10:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jul 2024 10:49 AM IST
सार

बरेली में एक निजी अस्पताल से नवजात शिशु के गायब होने का मामला सामने आया है। पीलीभीत के दंपती ने अपने 22 दिन के बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे मशीन में रखा गया था। सोमवार सुबह परिजनों को बच्चा मशीन में नहीं मिला। 

विज्ञापन
22 day old baby missing from private hospital family members create ruckus in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के डोहरा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल से पीलीभीत के दंपती का 22 दिन का बच्चा गायब हो गया है। इस मामले में इज्जतनगर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने बच्चा चोरी होने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


पीलीभीत के गांधी स्टेडियम के पास रहने वाले सुशील कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी कोमल ने 22 दिन पहले बेटे को जन्म दिया था। बच्चे की हालात में सुधार नहीं हो रहा था तो उन्होंने बरेली के निजी अस्पताल में उसे मशीन में रखवा दिया। 

विज्ञापन

परिजनों को सुबह हुई जानकारी 
चार दिन से बच्चा यहां भर्ती था और परिवार के लोग भी अस्पताल परिसर में ही रह रहे थे। रविवार रात दो बजे के बाद बच्चा मशीन में नहीं था। सोमवार की सुबह छह बजे परिवार को उसकी जानकारी हो सकी तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया। 

पुलिस पहुंची तो देखा कि पूरे अस्पताल में कहीं सीसीटीवी कैमरा ही नहीं लगा है। पड़ोस की दुकान के एक सीसीटीवी कैमरे में सफेद शर्ट पहनकर अस्पताल में आ जा रहे एक शख्स की फुटेज मिली है। इज्जतनगर थाना पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed