फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मेघनाद पुतला दहन का हुआ मंचन

मेघनाद पुतला दहन का हुआ मंचन

Sat, 30 Mar 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
मेघनाद पुतला दहन का हुआ मंचन
बरेली। श्रीरामलीला सभा की ओर से बमनपुरी में चल रही श्रीरामलीला मंचन के 15वें दिन शुक्रवार को मेघनाद वध और सती सुलोचना की लीला हुई। कलाकारों ने दर्शाया कि शक्ति बाण लगने के बाद भी जब लक्ष्मण बच गए तो मेघनाद रावण की आज्ञा पाकर फिर से रणभूमि में आ डटा। दोनों तरफ से भयंकर युद्ध हुआ। आखिर में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध कर दिया।
विज्ञापन

मंचन के बाद मेघनाद का पुतला दहन किया गया। इसके बाद मेघनाद की पत्नी सुलोचना के मार्मिक प्रसंग का मंचन हुआ। दर्शाया कि पति के प्राण त्यागने की सूचना पर वह दौड़ती हुई वहां पहुंची और विलाप करने लगी। कातर क्रंदन सुन मौजूद दर्शकों की आंख भी नम हो गई, जिसके बाद सुलोचना ने पति के शव के साथ खुद को सती कर दिया। मेघनाद के वध के बाद पंडाल में जय श्रीराम के जयघोष से पंडाल गूंजता रहा। आखिर में सभी को प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष अतुल कपूर, अमित अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed