फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सुबह से शाम तक शहर में जाम ही जाम

सुबह से शाम तक शहर में जाम ही जाम

Mon, 28 Jan 2019 02:46 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
सुबह से शाम तक शहर में जाम ही जाम
बरेली। सिपाही भर्ती परीक्षा ने शहरवासियों के संडे का मजा किरकिरा कर दिया। सुबह से शाम ढले तक शहर के सारे प्रमुख रास्ते जाम रहे। शाम को खुद एसएसपी को सेटेलाइट चौराहे पर उतरकर जाम खुलवाना पड़ा। सोमवार को भी दो पालियों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

आमतौर पर रविवार के दिन शहर की सड़कों पर वाहन कम होते हैं पर इस बार नजारा अलग था। करीब 45 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने शहर में आए तो सामान्य वाहनों के साथ ही कारों और बाइक्स की भरमार हो गई। परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी थे। पहली पाली सुबह दस से दोपहर बारह बजे तक तो दूसरी दोपहर बाद तीन से पांच बजे तक थी। परीक्षा शुरू होने और छूटने के वक्त सर्वाधिक जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस और उसके सहयोगी होमगार्ड जब जाम खुलवाने में फ्लॉप साबित हो गए तो सिविल पुलिस ने व्यवस्था संभाल ली। कोतवाली से लेकर किला तक कई थानों की पुलिस को दोपहर दो बजे जाम खुलवाने में लगाया गया। चौपुला पर सर्वाधिक समस्या रही। ओवरब्रिज के ऊपर से लेकर नीचे चौराहा तक जाम था। पुलिस ने एक तरफ के वाहन रोककर दूसरी तरफ के वाहनों को निकाला। आड़े तिरछे घुसे वाहनों को लाइन में लगाकर धीमे-धीमे आगे बढ़ाया गया। शाम पांच बजे के बाद यहां फिर यही प्रयोग दोहराना पड़ा। सेटेलाइट चौराहा भी शाम साढ़े पांच बजे जाम हो गया। कुछ परीक्षार्थी पेपर देकर निकलने लगे तो कुछ सोमवार सुबह की पाली का पेपर देने वाहनों से उतरे। यहां जाम की सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी., एसपी सिटी अभिनंदन सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया।
विज्ञापन


अयूब खां से चौपुला के लिए एंट्री बंद की
दोपहर में चौपुला पर जबर्दस्त जाम हो गया। इससे निपटने को एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर पुलिस ने अयूब खां चौराहे पर नाकाबंदी कर दी। इधर से चौपुला की ओर जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया। इस वाहनों को चौकी चौराहा या बिहारीपुर चौकी की ओर से निकलवाया गया। करीब घंटे भर बाद यातायात व्यवस्थित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed