फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खुटार रेंज में शिकारियों ने गुलदार को मार डाला

खुटार रेंज में शिकारियों ने गुलदार को मार डाला

Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
खुटार रेंज में शिकारियों ने गुलदार को मार डाला
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार रेंज में सिहुरा बीट के जंगल में 15 दिन पहले गांव लुकटहा के शिकारियों ने जंगल में एक गुलदार को मार डाला। बाद में उसके अंग काटकर आपस में बांट लिए। शुक्रवार को इस मामले का खुलासा हुआ। आरोपी घरों से भाग गए हैं।
विज्ञापन

गांव लुकटहा के रोशनलाल ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी कि उसके गांव के एक दर्जन लोगों ने 15 दिन पूर्व खाबड़ में फंसाकर एक गुलदार को पीटकर मार डाला है। बाद में उसके अंगों का बंटवारा कर लिया। रोशनलाल ने पत्रकारों को बुलाकर गुलदार का कटा पंजा दिखाते हुए पुलिस को दी गई तहरीर भी दिखाई। रोशनलाल का कहना है कि दो दिन पूर्व उन्हें गुलदार के शिकार की जानकारी हुई तो उन्हें गुलदार का पंजा देकर कहा गया- यह लाखों में बिकेगा, मुंह बंद रखो।
विज्ञापन

रोशनलाल का आरोप था कि पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई उनकी बात नहीं सुन रहा है। मीडिया के जरिये मामला अधिकारियों तक पहुंचा। इसी बीच शिकारियों के घर की 25 से अधिक महिलाओं ने रोशनलाल पर शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे हमला कर दिया और गुलदार का पंजा छीनकर गायब कर दिया। खुटार के रेंजर रणवीर मिश्रा और शाहजहांपुर से वन विभाग के एसडीओ महेंद्र नारायण काफी देर बाद गांव पहुंचे। पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ दो दर्जन घरों में तलाशी ली लेकिन गायब पंजा बरामद नहीं हो सका। गांव के संतोष कुमार के घर से शिकार के काम आने वाला खाबड़ बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed