{"_id":"59b405344f1c1beb7f8b563f","slug":"21504970036-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगी नवादा रामलीला मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगी नवादा रामलीला मैदान
Updated Sat, 09 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जोगी नवादा रामलीला मैदान की बदहाली की खबर अमर उजाला में छपने के बाद नगर निगम ने शनिवार को मैदान दुरुस्त करने का काम तेज गति से कराया। मिट्टी डालकर मैदान को मशीनों से समतल किया गया। पानी निकालने के लिए रास्ता बनाया गया। मैदान में भरे पानी को निकालने के लिए पंपिंग सेट भी चलाया जा रहा है। शनिवार को हुए काम पर समिति के लोगों ने थोड़ा संतोष जताया, मगर किसी अधिकारी के मौके पर निरीक्षण करने न पहुंचने से उनमें नाराजगी भी है।
शनिवार सुबह 10 बजे से नगर निगम की टीम जेसीबी समेत कई मशीनें लेकर मैदान में पहुंची। मैदान को समतल करके ऊपर मिट्टी की परत फैलाई। मेला समिति के अध्यक्ष सुरेश राठौर ने बताया कि टीम ने दो बजे तक काम किया लेकिन इतने बड़े काम के लिए टीम पर्याप्त नहीं थी। इस बाबत टीम के लोगों का कहना था कि शनिवार को यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम होने की वजह से कम लोग मिले। रविवार को ज्यादा लोगों की टीम पहुंचेगी और काम करेगी। मेला समिति के अध्यक्ष सुरेश ने बताया कि पंपिंग सेट लगाकर पानी खींचा जा रहा है, ताकि मैदान सूख जाए और उसे रामलीला मेले के आयोजन लायक बनाया जा सके।