फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   परीक्षा केंद्रों को लेकर आई 31 आपतियां

परीक्षा केंद्रों को लेकर आई 31 आपत्तियां

Sat, 17 Nov 2018 06:15 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों को लेकर आई 31 आपतियां
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड द्वारा जिले में प्रस्तावित 127 परीक्षा केंद्रों को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर कुल 31 आपत्तियां आई हैं। इसमें सर्वाधिक 16 शिकायतें परीक्षा केंद्र अधिक दूरी पर बनने और 15 शिकायतें परीक्षा केंद्र न बनाए जाने से संबंधित हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ.आरके जायसवाल ने बताया कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को लेकर 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थी। इस अवधि में 31 आपत्तियां आई हैं। इसमें 16 शिकायतें परीक्षा केंद्र अधिक दूरी पर बनने की हैं। जबकि 15 प्रधानाचार्यों ने अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने की शिकायत की है। डीआईओएस का कहना है कि आपत्तियों के आधार पर प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट जिला स्तरीय समित को सौंपी जाएगी, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी जाएगी, क्योंकि परीक्षा केंद्र कौन विद्यालय बनेगा और कौन नहीं इसका निर्धारण बोर्ड को ही करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed