{"_id":"599efb344f1c1b38268b4588","slug":"201503591220-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग में अब 30 से होंगे मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग में अब 30 से होंगे मुकाबले
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग का रोमांच फिर से शुरू होगा। अंडर 16 राज्य स्तरीय फुटबॉल कैंप आयोजित होने की वजह से लीग को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। अब यह 30 अगस्त से लगातार चलेगा। शाम 4 बजे से मैच होंगे। डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे।
डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित लीग में शहर की 14 टीमों ने भाग लिया है। पहले 26 जुलाई से चली लीग में चार दिन तक मैच हुए। इसके बाद राज्य स्तरीय फुटबॉल कैंप स्टेडियम में लगाया गया, जिसके चलते लीग को स्थगित कर दिया गया था। अब यह 30 अगस्त से शुरू होकर 12 सितंबर तक चलेगी। पहले दिन यंग ब्रदर्स और महानगर ब्वायज के बीच मैच होगा। दूसरा मुकाबला इसी दिन पीएसी ब्वायज और स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा। एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिंसन ने बताया कि सभी टीमों ने संपर्क कर लिया है। सभी मैच शाम 4 बजे से खेले जाएंगे।