फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   20 years imprisonment to the person who raped a teenage girl

Bareilly News: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की कैद

Sat, 08 Jun 2024 05:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment to the person who raped a teenage girl
- वर्ष 2020 की घटना, सुभाषनगर की नाबालिग को ले गया था दातागंज का युवक
विज्ञापन


बरेली। किशोरी को फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के दोषी युवक को विशेष न्यायाधीश उमाशंकर की अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है।
सुभाषनगर क्षेत्र की महिला ने 15 अक्तूबर 2020 को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्ष की बेटी 13 अक्तूबर 2020 से घर से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर 17 अक्तूबर 2020 को रौंधी गांव के पास से किशोरी को ढूंढ निकाला। अदालत में किशोरी ने बताया कि बदायूं के दातागंज थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव का शिवशंकर उर्फ शंकरा उसे अपने गांव ले गया था। यहां उसने नशीला लड्डू खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। शंकरा ने उसे तीन दिन तक अपने घर में रखा। पुलिस का दबाव पड़ने पर उसे एक भट्ठे के पास छोड़ गया।

इधर, शंकरा की तरफ से अदालत में कहा गया कि उसके पिता के नाम से तालाब का पट्टा है, जिसमें वह मछली पालन करता है। पिता की मौत के बाद पट्टा उसके नाम आ गया। पुलिस वाले मछली ले जाते थे पर उसके पैसे नहीं देते थे। शंकरा इसका विरोध करता था, इसीलिए उसे झूठा फंसाया गया है। एडीजीसी राजीव तिवारी ने अभियोजन का पक्ष रखा। दोनों पक्षों को सुनने व साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed