{"_id":"5c8024d4bdec22142a71ece9","slug":"191551901908-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकाउंटेंसी के पेपर में में कई सवालों पर उठे ‘सवाल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकाउंटेंसी के पेपर में में कई सवालों पर उठे ‘सवाल’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीबीएसई बारहवीं के एकाउंटेंसी के प्रश्नपत्र में कई गलतियां सामने आईं। एक सवाल के हिंदी अनुवाद में ही भिन्नता मिली। जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति बन रही। एक अन्य प्रश्न में भी गड़बड़ी थी। छात्रों ने शिक्षकों से इसकी शिकायत की, जिसके बाद परीक्षा केंद्रों ने सीबीएसई को रिपोर्ट भेजी है। कई छात्रों ने भ्रम के चलते सवाल छोड़ना ही उचित समझा।
एकाउंटेंसी के पेपर सेट-1 के 14 नंबर प्रश्न में वसूली खाता तैयार करने को कहा गया। इसी प्रश्न को अंग्रेजी में री-इवैल्यूशन खाता तैयार करने को कहा गया। कामर्स के शिक्षक आरएस रावत और मुकेश का कहना है कि हिंदी में प्रश्न सही पूछा गया जबकि अंग्रेजी में अनुवाद गलत था। री-इवैल्यूशन खाता साझेदारी फर्म बंद होने पर तैयार किया जाता है, जबकि यहां ऐसा नहीं था। इसी भ्रम में कई छात्रों ने इस प्रश्न को छोड़ दिया। जबकि एक अन्य प्रश्न में 8000 हजार की फिगर को रिड्यूस करके 87000 हजार करने को कहा गया, जबकि रिड्यूस का अर्थ कम करना होता है। ऐसे में फिगर बढ़ाई कैसे जा सकती है। इसको लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी रही।
लंबे प्रश्नों ने भी छात्रों को परेशान किया
एकाउंटेंसी की परीक्षा में लंबे प्रश्नों के कारण भी छात्र परेशान हुए। छात्रों का कहना था कि एक नंबर के सवाल भी लंबे थे। उनको हल करने में ही दो से तीन मिनट लग रहे थे, जबकि ऐसा कभी नहीं हुआ। विस्तृत प्रश्न भी काफी लंबे थे।