फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शाहजहांपुर में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में एबीवीपी ने फूंका पुतला

शाहजहांपुर में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में एबीवीपी ने फूंका पुतला

Tue, 22 Jan 2019 12:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में एबीवीपी ने फूंका पुतला
बरेली। शाहजहांपुर में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष इरफान हुसैन द्वारा स्नातक की एक छात्रा के साथ बदसलूकी और कॉलेज में न घुसने देने की धमकी के विरोध में एबीवीपी ने बरेली कॉलेज गेट पर जमकर विरोध जताया। एनएसयूआई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। ऐसे छात्रनेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष इरफान हुसैन द्वारा स्नातक की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और धमकाने का विरोध बरेली में भी देखने को मिला। एबीवीपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बरेली कॉलेज गेट पर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी और कार्रवाई की मांग करते हुए संगठन का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि एनएसयूआई के पदाधिकारी कई बार ऐसी घटना कर चुके हैं। अब एबीवीपी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जरूरत पड़ी तो संगठन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। दोषी छात्रनेता के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला संगठन मंत्री राहुल चौहान, महानगर मंत्री गौरव यादव, योगेश पंडित, पवन राजपूत, कमल गुप्ता, निशा चौधरी, आस्था, प्राची, सपना, उपासना गंगवार, सचिन सिंह, निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed