फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पेरेंट्स हो जाएं तैयार, शुरू हो रही है नर्सरी दाखिले की दौड़

पेरेंट्स हो जाएं तैयार, शुरू हो रही है नर्सरी दाखिले की दौड़

Mon, 19 Nov 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पेरेंट्स हो जाएं तैयार, शुरू हो रही है नर्सरी दाखिले की दौड़
बरेली। जिन पेरेंट्स को अपने बच्चे का नर्सरी में दाखिला करना है, वे तैयार हो जाएं। इसी माह से कई स्कूल आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। दिसंबर से जनवरी के बीच एडमिशन प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। कई स्कूल इस बार ऑनलाइन आवेदन ले रहे हैं तो पेरेंट्स स्कूल की वेबसाइट पर भी नजर बनाए रखें, क्योंकि स्कूल आवेदन के लिए तीन से चार दिन का ही वक्त दे रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद दोबारा मौका भी नहीं मिलेगा। इसलिए अभिभावक बच्चे के एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज पहले ही तैयार करा लें ताकि फार्म जमा करते वक्त दिक्कत न हो।
विज्ञापन

हार्टमन कॉलेज नर्सरी दाखिले के आवेदन सोमवार से शुरू कर रहा है। इसके अलावा शहर के कई नामी स्कूल इसी माह से आवेदन लेने की तैयारी में हैं। इनमें कई ऑफलाइन तो कुछ स्कूल ऑनलाइन आवेदन लेंगे। दिसंबर जनवरी के बीच एडमिशन प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। वैसे हर साल नर्सरी दाखिलों के लिए काफी मारामारी रहती है। नामी स्कूलों में एडमिशन के लिए नेताओं तक की सिफारिशें तक लगवाई जाती हैं। इसलिए स्कूल ज्यादा आवेदन लेने के मूड में भी नहीं हैं। पेरेंट्स को ऑनलाइन आवेदन के बाद फार्म की हार्ड कापी स्कूल में जमा करनी होगी। इसमें जन्म प्रमाण पत्र समेत कई दस्तावेज भी लगते हैं। इसलिए अभिभावक समय रहते सभी दस्तावेज तैयार करा लें ताकि दाखिले में दिक्कत न हों।
विज्ञापन


पेरेंट्स को सता रहा बच्चे के इंटरव्यू का डर
सीबीएसई के सख्त निर्देश होने के बावजूद स्कूल नर्सरी के बच्चों का इंटरव्यू लेते हैं। कई बार बच्चे को इस वजह से दाखिला नहीं मिल पाता कि वह इंटरव्यू ठीक से नहीं दे पाता। बच्चे के साथ माता-पिता का भी इंटरव्यू लिया जाता है। एडमिशन के पहले पायदान पर बच्चा फेल न हो इसलिए पेरेंट्स खुद ही बच्चे की तैयारी करा रहे हैं। कुछ ने तो ट्यूटर तक लगा दिया है ताकि एडमिशन का इंटरव्यू वे दे सके। वहीं अभिभावकों को बच्चे की उम्र की भी चिंता सता रही है। आरटीई के नियमानुसार कक्षा एक में प्रवेश के वक्त कम से कम पांच साल उम्र होनी चाहिए जबकि कान्वेंट स्कूल ढाई साल तक के बच्चे का ही प्रवेश लेते हैं। इसलिए अभिभावक जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड में ही जन्मतिथि में बदलाव कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्टमन कॉलेज में आज से शुरू हो रहे हैं आवेदन
हार्र्टमन कॉलेज में नर्सरी दाखिले के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। कॉलेज ने आवेदन के लिए सिर्फ तीन दिन का वक्त दिया है। 21 नवंबर तक आवेदन होंगे। पेरेंट्स हार्टमन कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य फादर पीटर विजय मिंज ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होगा। 21 नवंबर के बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed