फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अध्यक्ष के 12, सभासद के 42 नाम वापस

अध्यक्ष के 12, सभासद के 42 नाम वापस

Fri, 10 Nov 2017 07:30 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के 12, सभासद के 42 नाम वापस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पीलीभीत।
नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापसी की गई। इसमें तीनों नगरपालिका एवं छह नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के 12 और सभासद के 42 नामांकन वापस लिए गए। इससे प्रत्याशियों की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। जिले में सभी नौ निकायों में अब अध्यक्ष पद के 78 प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में नगरपालिका पीलीभीत, नगर पंचायत जहानाबाद और न्यूरिया हसुैनपुर के लिए नामांकन कराए थे। शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद लिए पीलीभीत और न्यूरिया से कोई नामांकन वापस नहीं हुआ। जहानाबाद से निर्मल स्वरूप ने नामांकन वापस लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए पीलीभीत में 12, न्यूरिया में पांच और जहानाबाद में सात प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं सभासद के लिए पीलीभीत तीन, जहानाबाद में चार और न्यूरिया में एक नामांकन वापस हुआ।
विज्ञापन

बीसलपुर। एसआरएम इंटर कॉलेज में नाम वापसी प्रक्रिया में नगर पालिका परिषद बीसलपुर के अध्यक्ष पद के मुन्ने, मीतू जायसवाल, रेहाना बेगम, गंगा देवी व नवी अहमद ने और सभासद के 15 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। नगर पंचायत बरखेड़ा के अध्यक्ष पद के लिए माहेनूर व रूबी ने और सभासद के पांच प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिए। नगर पंचायत बिलसंडा में अध्यक्ष पद की माया देवी व सुनील कुमार ने और सभासद पद के पांच प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। नगरपालिका परिषद से अध्यक्ष के लिए किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। यहां नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि सभासद के लिए वार्ड पांच से अर्चना शर्मा, वार्ड छह से हरजिंदर कौर, वार्ड 12 से मोहम्मद छिद्दन, वार्ड 14 से प्रदीप, वार्ड 15 से हय्यात अली, वार्ड 20 से फुरकान ने नामांकन वापस लिया।
अमरिया। गुलड़िया भिंडारा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन वापस हुए। निर्दलीय ज्योति अग्रवाल के अलावा भाजपा के बागी राजीव प्रताप सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। अब गुलड़िया भिंडारा में अध्यक्ष पद पर सात प्रत्याशी है। इसी प्रकार सभासद के दो नामांकन वापस हुए, जिससे यहां सभासद के प्रत्याशियों की 37 रह गई।

माधोटांडा। कलीनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया, जिससे यहां नामांकन कराने वाले सभी 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभासद के दो प्रत्याशियों की नाम वापसी से 10 वार्डों के लिए 54 प्रत्याशी मैदान में हैं।
------
इंसेट...
00000000000
नगरपालिका पीलीभीत प्रत्याशी
1. डॉ. दिव्या मिश्रा भाजपा
2. नसरीन अंसारी बसपा
3. प्रियंका कौशिक सपा
4. ममता कांग्रेस
5. हिना जिलानी आप
6. अनीता सिंह निर्दलीय
7. डौली दास निर्दलीय
8. पूनम शर्मा निर्दलीय
9. मीनाक्षी शर्मा निर्दलीय
10. मुनव्वर जहां निर्दलीय
11. विमला जायसवाल निर्दलीय
12. शहनाज बेगम निर्दलीय
0000
नगरपालिका बीसलपुर
1. डॉ. महेश गुप्ता भाजपा
2. नूर अहमद अंसारी सपा
3. सलीम मंसूरी बसपा
4. हिना बी आप
5. छेदालाल जायसवाल निर्दलीय
6. हीरालाल प्रजापति निर्दलीय
7. सत्यप्रकाश बिट्टू निर्दलीय
8. रेखा रानी गंगवार, निर्दलीय
9. मैसर जहां निर्दलीय
00000
नगरपालिका पूरनपुर
1. प्रदीप जायसवाल भाजपा
2. मुन्ने मियां अंजाना सपा
3. सुशील जायसवाल कांग्रेस
4. किरनलता रस्तोगी बसपा
5. डॉ. तेजबहादुर सिंह तेजू निर्दलीय
6. हाजी मुजफ्फर निर्दलीय
7. मोहन निर्दलीय
8. नत्थूबख्श अंसारी निर्दलीय
9. रिजवाना बेगम निर्दलीय
0000000
नगरपंचायत-जहानाबाद
1. एजाज अमहद सपा
2. नवी हुसैन बसपा
3. ममता भाजपा
4. आरफा जमाल निर्दलीय
5. चंद्रशेखर निर्दलीय
6. शहरोज निर्दलीय
7. सगीर अहमद निर्दलीय
00000
नगरपंचायत न्यूरिया हुसैनपुर
1. कमरूनिंशा सपा
2. माजदा भाराकां
3. साबिया बीएसपी
4. साबिया निर्दलीय
5. शहनाज निर्दलीय
000000
नगरपंचायत गुलड़िया भिडांरा
1. अजय गोयल भाजपा
2. डॉ. मुन्ने सपा
3. कपिल अग्रवाल निर्दलीय
4. राजीव कुमार निर्दलीय
5. प्रदीप कुमार निर्दलीय
6. द्वारिका प्रसाद निर्दलीय
7. नन्हें निर्दलीय
00000
नगर पंचायत कलीनगर
1. ताहिर खां बसपा
2. महारानी पाल कांग्रेस
3. तेजराम पासवान सपा
4. मनोज गुप्ता भाजपा
5. सुनील कटियार निर्दलीय
6. मुकेश यादव निर्दलीय
7. रामपाल गुप्ता निर्दलीय
8. रफी अहमद निर्दलीय
9. राजेंद्र कुमार निर्दलीय
10. कमल कुमार निर्दलीय
11. अजीज खां निर्दलीय
12. जुगल किशोर निर्दलीय
13. सोनी गुप्ता निर्दलीय
14. मकसूद खां निर्दलीय
15. कंचन शिरोमणि निर्दलीय
16. जितेंद्र यादव निर्दलीय
0000
नगर पंचायत बरखेड़ा
1. ममता भोजवाल भाजपा
2. रामवती शर्मा बसपा
3. इदरीश बेगम सपा
4. निशा बी निर्दलीय
5. संगीता गुप्ता निर्दलीय
6. सोनल गुप्ता निर्दलीय
7. वीरा देवी निर्दलीय
0000
नगर पंचायत-बिलसंडा
1. रमेश चंद्र गुप्ता भाजपा
2. अटलसिंह जायसवाल बसपा
3. अंसार मंसूरी सपा
4. मोहम्मद रफी कांग्रेस
5. सीमा वर्मा निर्दलीय
6. गोधनलाल निर्दलीय
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed