फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दो दिन शीतलहर रहेगी, बारिश भी होगी

दो दिन शीतलहर रहेगी, बारिश भी होगी

Sun, 03 Mar 2019 12:55 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
दो दिन शीतलहर रहेगी, बारिश भी होगी
दो दिन शीतलहर रहेगी, बारिश भी होगी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई। तीन दिन तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की भविष्यवाणी के पहले दिन सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। शाम को 5.0 मिलीमीटर तक बारिश हुई। अधिकतम पारा सामान्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। पश्चिमी विक्षोभ रविवार-सोमवार तक सक्रिय रहेगा। दोनों दिन आसमान में सूर्य बादलों की आड़ में छिपे रहेंगे। बूंदाबांदी या हल्की बारिश होगी।
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस कम था। सुबह से ही सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में हालांकि चंद क्षणों के लिए सूर्य निकले, लेकिन कुछ देर में बादलों में छिप गए। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। बर्फीली हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर आगामी दो दिन तक हल्की बर्फ पड़ेगी। जहां ऊंचे पहाड़ नहीं हैं, वहां हल्की मध्यम बारिश होगी। बरेली और आस-पास मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी होती रहेगी। ज्यादा बारिश होने के आसार नहीं हैं। चार मार्च के बाद आसमान साफ हो जाएगा। फिर दिन में धूप खिलेगी, लेकिन पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से शीतलहर का प्रकोप बरकरार रहेगा। बारिश के दौरान उत्तर-पूरब दिशा से हवाएं चलेंगी। उसके बाद उत्तर-पश्चिमी दिशा से। मार्च तक हवा का रुख बार-बार बदलेगा। इसलिए सर्दी होली के बाद अप्रैल के तीसरे हफ्ते तक पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed