फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अफसर कुछ भी बोलें... चौबारी मेले तक बंद नहीं होगा ट्रैफिक

अफसर कुछ भी बोलें... चौबारी मेले तक बंद नहीं होगा ट्रैफिक

Mon, 19 Nov 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अफसर कुछ भी बोलें... चौबारी मेले तक बंद नहीं होगा ट्रैफिक
बरेली। निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से लाल फाटक क्रॉसिंग से गुजरने वाले ट्रैफिक को भले ही डायवर्ट की कवायद चल रही हो, लेकिन प्रशासन के लिए चौबारी मेले के दौरान इसको लेकर कड़ाई कर पाना आसानी से मुमकिन नहीं लग रहा है। दरअसल चौबारी मेले के दौरान इस रूट पर लगभग दस दिनों तक भीड़ का भारी दबाव रहता है। मेला जाने वालों के लिए दूसरा रूट तय करना आसान नहीं है। मेले के दौरान फ्लाईओवर के निर्माण की वजह से बुरी तरह खराब हुआ रोड भी चुनौती साबित होगा। इसी के मद्देनजर एसडीएम ने सेतु निगम के अफसरों को सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन सेतु निगम ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। मेला सोमवार से शुरू होने जा रहा है। जाहिर है कि ऐसे में यहां हादसे का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन

लाल फाटक क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का काम रेलवे क्रॉसिंग के पास भी शुरू हो चुका है। चूंकि यहां पर जगह काफी कम है इसलिए वहां जाम की दिक्कत भी बढ़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने रोडवेज बसों और हल्के वाहनों को छोड़कर उधर से अन्य सभी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। हालांकि सेतु निगम के अफसर ज्यादा ट्रैफिक से यहां हादसे होने की आशंका जताते हुए ट्रैफिक पूरी तरह बंद करने की मांग काफी समय से कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर शनिवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद और आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने खुद लाल फाटक का निरीक्षण करने पहुंचे थे। दोनों अफसरों ने वहां मातहतों से प्रस्तावित रूट डायवर्जन की जानकारी ली थी। कोशिश यह है कि लाल फाटक पर ट्रैफिक बंद कर उसका डायवर्जन चौपुला की ओर कर दिया जाए, लेकिन इसमें अड़चन यह है कि चौपुला चौराहा पहले से बुरी तरह ओवरलोड है और उस पर अक्सर जाम लगा रहता है। लिहाजा इस रूट डायवर्जन से चौपुला पर दुश्वारी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बदायूं रोड पर रामगंगा किनारे 19 से चौबारी मेला शुरू होने जा रहा है जो 27 नवंबर तक चलेगा। मेले के दौरान हर दिन हजारों की भीड़ लाल फाटक की तरफ से गुजरेगी, इस वजह से भी प्रशासन और पुलिस के अफसरों के लिए लाल फाटक रूट बंद कर पाना मुमकिन नहीं होगा। प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती यह भी है कि सेतु निगम के अफसरों ने अब तक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास सर्विस लेन नहीं बनाई है। वहां काफी मिट्टी और कीचड़ है जबकि एसडीएम एमपी सिंह ने कई रोज पहले ही सेतु निगम के अफसरों को पत्र लिखकर चौबारी मेले के मद्देनजर सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। यह काम भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि ओवरब्रिज बनने और रोड खराब होने से यहां कई बड़ी दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबारी मेले को देखते हुए सेतु निगम के अफसरों को लाल फाटक रोड को सही करने के निर्देश दिए गए थे। ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों ने बताया है कि एक-दो दिन में रोड दुरुस्त हो जाएगा। रूट डायवर्जन का फैसला उच्चाधिकारियों को लेना है।
- एमपी सिंह, उपजिलाधिकारी

मेले के बाद लाल फाटक से
सिर्फ दोपहिया वाहन गुजरेंगे
एसपी ट्रैफिक ने रेलवे को चनेहटी स्टेशन पर लोडिंग-अनलोडिंग भी बंद कराने को लिखा

बरेली। अच्छा-खासा बजट मिलने के बावजूद लाल फाटक पर सर्विस लेन न बनाया जाना भी चौबारी मेले के दौरान काफी भारी पड़ेगा। सेतुू निगम ने इस मामले में अतिक्रमण न हटाने का ठीकरा पुलिस-प्रशासन के सिर फोड़ दिया है, दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी इसी कारण बैकफुट पर हैं। यही वजह है कि चौबारी मेले तक रूट डायवर्जन को स्थगित कर दिया गया है। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि चौबारी मेले के बाद लाल फाटक क्रॉसिंग को भारी और मध्यम वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां से सिर्फ दोपहिया वाहनों को निकलने की अनुमति दी जाएगी। चूंकि चनेहटी रेलवे स्टेशन पर माल की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए भारी मालवाहक वाहन भी इसी रूट से गुजरते हैं, लिहाजा एसपी ट्रैफिक ने रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर चनेहटी स्टेशन पर होने वाली लोडिंग और अनलोडिंग को बंद कराकर रसुइया या किसी अन्य स्टेशन पर कराने को कहा है।


लाल फाटक पर भारी और मध्यम वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद करने का फैसला हो गया है। फिलहाल बारावफात और चौबारी मेले के मद्देनजर इस निर्णय को स्थगित किया गया है, लेकिन 27 नवंबर को चौबारी मेला खत्म होते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
-सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed