{"_id":"5cd1ea14bdec2206fe060646","slug":"171557260820-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का कहर जारी, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का कहर जारी, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीते दो हफ्तों से दिन में गर्मी का कहर जारी है। हालांकि न्यूनतम तापमान कम रहने से रात में राहत है। आगामी दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल 12 मई तक आसमान साफ है। 13 से 15 मई के बीच में मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। इस दिन धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस था। सुबह से ही चटक धूप खिली। हालांकि हल्की हवा चलने से गर्मी महसूस नहीं हुई। दोपहर में धूप की तीव्रता अधिक होने से सड़कों पर शाम चार बजे तक सन्नाटा सा पसरा रहा। दिन में भी हालांकि लू चलती रही। शाम को भी हल्की मध्यम हवा चली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 12 मई तक आसमान पूरी तरह साफ है। आंधी या बारिश के कोई आसार नहीं हैं। गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। अधिकतम तापमान पिछले रिकार्ड तोड़ते हुए 43.0 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है। 13 से 15 मई के बीच मौसम में एक बार फिर से उतार चढ़ाव रहने का अनुमान है।