फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सपा बिजली नहीं दे सकती क्योंकि डकैती अंधेरे में पड़ती है

सपा बिजली नहीं दे सकती क्योंकि डकैती अंधेरे में पड़ती है

Thu, 11 Apr 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
सपा बिजली नहीं दे सकती क्योंकि डकैती अंधेरे में पड़ती है
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरीदपुर की जनसभा में समाजवादी पार्टी को बिजली के मुद्दे के बहाने घेरा। भीड़ से पूछा- क्या सपा सरकार में आपको इसी तरह बिजली मिलती थी। जवाब न में मिला तो बोले- सपा-बसपा सरकार 24 घंटे बिजली नहीं दे सकती। दोनों दलों को अंधेरा इसलिए पसंद है क्योंकि डकैती अंधेरे में ही पड़ती है और कांग्रेस का हाथ तो देशद्रोहियों के साथ है।
विज्ञापन

सीएस कॉलेज ग्राउंड में 30 मिनट के भाषण में सीएम योगी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो सपा-बसपा और कांग्रेस पर तीखे कटाक्ष किए। कहा कि ये तीनों दल एक थैली के चट्टे-बट्टे हैं। सपा सरकार में काशी, अयोध्या, लखनऊ और रामपुर में बम विस्फोट करने वाले आतंकियों से मुकदमे वापस ले लिए गए। भाजपा सरकार में आतंकी ऊपर गए या फिर जेल। पुरानी सरकारों में जो आतंकी पकड़े गए, उनकी गाड़ियों पर सपा का झंडा लगा होता था। कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि सपा सरकार में कांवड़ यात्रा रोकी गई, डीजे पर प्रतिबंध लगा। भाजपा सरकार में कांवड़ यात्रा भी निकली। शिव भक्तों ने डीजे, डमरू और श्ंाख भी बजाए। कुंभ में ऐतिहासिक भीड़ जुटी। करोड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा की अविरल और निर्मल धारा में स्नान किया। अवैध बूचड़खाने बंद कराए जा चुके हैं। बहन बेटियों को छेड़ने वाले शोहदों की धरपकड़ के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड बना। सपा-बसपा शासन में 39 चीनी मिलें बंद हुईं लेकिन उनकी सरकार में कोई चीनी मिल बंद नहीं होगी।
विज्ञापन


क्या खाते में पहली किस्त आई
सीएम ने भीड़ से पूछा कि क्या आपके खाते में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त आ गई है, इस पर भीड़ में कई हाथ उठ गए। इसके बाद सीएम ने कहा कि पहले यह योजना लघु और मध्यम किसानों तक थी, मगर अब हर किसान को खाते में छह हजार रुपए मिलेंगे। 60 साल से अधिक उम्र के किसानों और छोटे दुकानदारों को पेंशन मिलेगी। देश की जनता को विकास, सुशासन और सुरक्षा देना भाजपा की गारंटी है। इसलिए जनता के वोट पर भी अधिकार भाजपा का है। बरेली में 90 हजार किसानों का कर्जा माफ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी जी कर्मयोगी, योगी जन्म से योगी
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कर्मयोगी हैं और योगी जी तो जन्म से योगी हैं। दोनों देश और जनता के प्रति अपना कर्त्तव्य पूरा कर रहे हैं। विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल ने कहा कि क्षेत्र के मतदाता इस बार धर्मेंद्र कश्यप को 2014 के मुकाबले 50 हजार अधिक वोटों से जिताकर भेजें। कार्यक्रम में गोविंद नारायण शुक्ल, दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, रविंद्र सिंह राठौर, अनिल राणा, पूरनलाल लोधी, हीरालाल कश्यप, शिव प्रताप सिंह, राकेश कश्यप, रजनीश पांडेय, दर्पण पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed