फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   100 दिन में कैसे पूरा होगा सिलेबस

100 दिन में कैसे पूरा होगा सिलेबस

Fri, 08 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
100 दिन में कैसे पूरा होगा सिलेबस
ेबरेली। शासन के निर्देश हैं कि शैक्षिक सत्र में 200 दिन कक्षाएं चलें, अगर इतना न हो तो कम से कम 180 दिन कक्षाएं जरूर चलनी चाहिए, लेकिन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के हालात इससे बिल्कुल इतर हैं। 180 दिन तो दूर, इस बार 100 दिन भी कक्षा संचालन संभव नहीं लग रहा है। विश्वविद्यालय के शैक्षिक कैलेंडर में इस बार 220 दिन दिए गए है, मगर हालात यह हैं कि अभी तक यूजी और पीजी के प्रवेश चल रहे हैं। ऐसे में 75 फीसदी उपस्थिति और सिलेबस पूरा कराना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

मौजूदा स्थिति को देखें तो नियमित रूप से कक्षाएं बीस सितंबर के बाद ही चल पाएंगी। दूसरी तरफ 18 से 29 सितंबर तक इंप्रूवमेंट परीक्षाएं हाेंगी। विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में होती हैं। उससे पहले कई प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं भी करानी होती हैं। ऐसे में पांच महीनों में बमुश्किल 100 दिन ही कक्षाएं नियमित रूप से चल पाएंगी। इतने कम समय में सिलेबस पूरा कराना सबसे बड़ी चुनौती है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि अगर कॉलेज सहयोग करेंगे तो अतिरिक्त कक्षाएं लगवाकर सिलेबस कवर करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन...........
इस बार प्रवेश प्रक्रिया थोड़ी विलंब से चल रही है, इसलिए सत्र पूरा कराना चुनौती है। कॉलेजों को निर्देश दिए जाएंगे कि अतिरिक्त कक्षाएं लगवाकर सिलेबस पूरा कराएं। कॉलेज सहयोग करेंगे तो सिलेबस कवर हो जाएगा। - प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला, कुलपति, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद इंप्रूवमेंट परीक्षा हैं, प्रवेश प्रक्रिया में विलंब होने के कारण सिलेबस पूरा कराना सबसे बड़ी चुनौती है। जितना हमारे स्तर से होगा हम सहयोग करेंगे। अब शिक्षक रविवार को तो पढ़ाने नहीं आ सकता। जो दिन बचे हैं, उन्हीं में सिलेबस पूरा कराएंगे। -डॉ. अजय कुमार शर्मा, प्राचार्य, बरेली कॉलेज

द्वितीय और फाइनल की कक्षाएं शुरू करा दी हैं। रही बात यूजी और पीजी प्रथम की, तो प्रवेश ही विलंब से हो रहे हैं, ऐसे में सत्र में विलंब होगा ही। फिलहाल, सिलेबस पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। अगर सिलेबस पूरा नहीं होता है तो इसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय ही होगा। -डॉ. ममता बंसल, प्राचार्य, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय


प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के हाथ में है। अगर समय से प्रवेश हो गए होते तो कक्षाएं भी समय से संचालित हो जातीं। अब इंप्रूवमेंट परीक्षाएं, फिर त्योहार के अवकाश, ऐसे में सत्र पूरा होना संभव ही नहीं है। जितना संभव होगा सिलेबस पूरा कराया जाएगा। -डॉ. कुहू दत्त, प्राचार्य, कन्या महाविद्यालय भूड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed