{"_id":"59908e724f1c1b4a3a8b4595","slug":"171502645874-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके सुझाव से तैयार होगा पीएम का पंद्रह अगस्त का भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके सुझाव से तैयार होगा पीएम का पंद्रह अगस्त का भाषण
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंद्रह अगस्त को लाल किले से देश को संबोधित करेंगे तो उनके भाषण में इस बार आपके सुझाव भी शामिल होंगे। देश को लेकर आप क्या सोचते हैं और क्या चाहते हैं, यह आप सीधे पीएम को भेज सकते हैं और वो भी अपने मोबाइल या लैपटॉप से। इसके लिए नरेंद्र मोदी मोबाइल एप लांच किया गया है। जिसके माध्यम से आप अपनी बात या सुझाव सीधे प्रधानमंत्री को भेज सकते हैं। यह पहला मौका होगा जब पीएम ने पंद्रह अगस्त के भाषण के लिए देशवासियों से आनलाइन सुझाव मांगे गए हैं ताकि उनके सुझाव से स्पीच तैयार हो जो लाल किले से पूरे देश तक पहुंचे।
सोशल मीडिया के जरिये इसका संदेश देशवासियों तक पहुंचाया जा रहा है। ई-मेल के जरिये एक लिंक भेजा जा रहा है जिसके माध्यम से आप गूगल प्ले से नरेंद्र मोदी मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। इस मोबाइल एप पर प्रधानमंत्री से जुड़ी तमाम जानकारी भी अपलोड है। इस मोबाइल एप से आप माईजीओवी की वेबसाइट पर जाकर अपने सुझाव या प्रधानमंत्री को अपने दिल की बात लिख सकते हैं। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा गया है कि आप अपना इनपुट पीएम से साझा कर सकते हैं। जिसको पीएम पंद्रह अगस्त के भाषण में शामिल करेंगे।