फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अंतिम सूची तैयार.. 33 हजार मतदाता बढ़े

अंतिम सूची तैयार.. 33 हजार मतदाता बढ़े

Thu, 11 Apr 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
अंतिम सूची तैयार.. 33 हजार मतदाता बढ़े
बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की अंतिम लिस्ट तैयार हो गई है। इसके तहत एक फरवरी से चार अप्रैल तक बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में करीब करीब 33 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। 11 अप्रैल को इस सूची का प्रकाशन हो जाएगा। इस वोटर लिस्ट में अब किसी भी मतदाता के नाम शामिल नहीं हो सकेंगे। इलेक्शन आफिस से नई वोटर लिस्ट निर्वाचन आयोग को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

पहली फरवरी को बरेली लोकसभा सीट के लिए मतदाताओं की सूची तैयार की गई थी। इसमें शामिल पांच विधानसभा सीट मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, बरेली और बरेली कैंट में कुल मतदाताओं की संख्या 17,76,786 थी। इसमें पुरुष वोटर 9,68,146 और महिलाएं 8,08,545 थीं। जबकि आंवला सीट के लिए वोटरों की कुछ संख्या 17,52, 521 थी। इसमें पुरुष मतदाता 9,68,995 और महिलाएं 8,01,341 थी। इसके बाद मतदाताओं की नई सूची तैयार करने के लिए अभियान चलाकर फार्म-छह और फार्म-सात का वितरण किया गया। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए बड़ी संख्या में वोटरों ने फार्म जमा किए। निर्वाचन विभाग ने चार अप्रैल को प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया के समाप्त होने के साथ ही मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी थी। निर्वाचन विभाग ने 10 अप्रैल को बरेली और आंवला दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों के लिए वोटर लिस्ट फाइनल कर दी है। इसके अनुसार, आंवला लोकसभा सीट में वोटरों की संख्या अब 17,83,792 और बरेली में 17,96,060 हो गई है। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि इस चुनाव में मतदान के लिए अब किसी भी नए वोटर का नाम शामिल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


नई सूची के अनुसार मतदाताओं की संख्या

बरेली लोकसभा सीट
विधानसभा वोटर की संख्या
मीरगंज 329129
भोजीपुरा 358509
नवाबगंज 319995
बरेली 430791
बरेली कैंट 357636
कुल 17,96,060

आंवला लोकसभा सीट
शेखपुर 389555
दातागंज 398185
फरीदपुर 313166
बिथरी चैनपुर 376068
आंवला 306818
कुल 17,83,792
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed