{"_id":"5bf1c71ebdec2269c236679f","slug":"161542571806-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राम मंदिर निर्माण अध्यादेश लाने को सरकार पर दबाव बनाएं सांसद ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राम मंदिर निर्माण अध्यादेश लाने को सरकार पर दबाव बनाएं सांसद ’
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राम मंदिर निर्माण का मुद्दा लगातार गरमाने में लगा हुआ है। इसके लिए ही 25 नवंबर को शंखनाद रैली का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारियों और ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए रविवार को कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में संघ, जनप्रतिनिधि एवं संगठन की बैठक बुलाई गई। इसमें सांसद भी मौजूद रहे और कहा गया कि सांसद सरकार पर राम मंदिर निर्माण अध्यादेश लाने का दबाव बनाएं।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संघ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा गरमा रहा है। 25 नवंबर को अयोध्या में शंखनाद रैली बुलाई गई है और उसकी तर्ज पर ही लोकसभा स्तर पर भी विश्व हिंदू परिषद ने रैली का आयोजन किया है। बरेली में एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में होने वाली इस रैली के लिए आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, विद्यार्थी परिषद समेत सभी अनुसांगिक संगठनों को भी जुटाया गया है। इसके अलावा आंवला लोकसभा की रैली फरीदपुर में होगी। वहीं स्वयंसेवक गांव-गांव जाकर भी राम मंदिर का मुद्दा गरमा रहे हैं। इसको लेकर ही रविवार सुबह कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में संघ, जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। इसमें संघ की ओर से सह प्रांत प्रचारक मुनीश मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए चर्चा की गई और बताया गया कि रैली के बाद क्षेत्र के सांसद को मंदिर निर्माण के लिए ज्ञापन दिया जाएगा कि वे लोग सरकार पर इसके लिए अध्यादेश लाने का दबाव बनाएं। बैठक में संघ से विभाग संघ चालक केसी गुप्ता, नगर कार्यवाह सुरेश, विभाग प्रचारक आनंद, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, मेयर उमेश गौतम, विधायक बहोरन लाल मौर्य, पप्पू भरतौल, छत्रपाल सिंह, विहिप महानगर अध्यक्ष पवन अरोड़ा समेत संघ एवं संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।