{"_id":"5cf57764bdec220779076526","slug":"15595907521-bareilly-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-मथुरा हाईवे पर पांच घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-मथुरा हाईवे पर पांच घंटे लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ की वजह से पुलिस के ट्रैफिक इंतजाम भी आउट ऑफ कंट्रोल हो गए। पुलिस ने चौकी के पास ही श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की जो व्यवस्था की, वहां ज्यादातर वाहन नहीं पहुंचे। पुल पर लगे जाम ने घंटा भर में विकराल रूप ले लिया। इसके चलते बरेली-मथुरा हाईवे पर करीब पांच घंटे तक वाहन फंसे रहे।
कछला में जाम की वजह श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और हाईवे पर होकर गुजरने वाले भारी वाहन बने। श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सुबह में तो पार्किंग स्थल तक पहुंचती रही लेकिन करीब नौ बजे जैसे ही भीड़ उमड़नी शुरू हुई, ट्रैफिक व्यवस्था जवाब दे गई। पुलिस कर्मी छोटे वाहनों पर कंट्रोल पाते, उससे पहले ही भारी वाहनों जाम में फंस गए। फिर क्या, जाम में फंसे भारी वाहनों की धीरे-धीरे संख्या सैकड़ों में हो गई। कछला चौराहे तक इधर तो दूसरी तरफ कासगंज जिले में सोरों कोतवाली की नगरिया पुलिस चौकी तक वाहनों की कतार लग गई। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मशक्कत में जुटे पुलिस कर्मियों ने मेसेज देकर भारी वाहनों को कासगंज जिले में सोरों और वितरोई के पास रुकवा लिया। करीब पांच घंटे तक जाम रहा। अपराह्न में आवागमन सुचारू हो पाया। बरेली-मथुरा हाईवे पर होकर गुजरने वाले को वाहनों में ही परेशानी का सामना करना पड़ा।