फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गर्मी ने बढ़ाए मरीज.. ओपीडी पहुंची तीन हजार के पार

गर्मी ने बढ़ाए मरीज.. ओपीडी पहुंची तीन हजार के पार

Sun, 02 Jun 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
गर्मी ने बढ़ाए मरीज.. ओपीडी पहुंची तीन हजार के पार

विज्ञापन
बरेली। बेतहाशा गर्मी ने जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। आमदिनों में जहां दो से ढाई हजार मरीज पहुंचते हैं, गर्मी में ये आंकड़ा तीन हजार तक पहुंच रहा है। गंभीर हालत में ओपीडी पहुंचने वाले करीब 50 से ज्यादा मरीज रोज भर्ती किए जा रहे हैं।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय मोहन ने बताया कि चिपचिपी गर्मी से डिहाइड्रेशन और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रतिदिन ओपीडी में करीब डेढ़ सौ नए मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें से दोनों ही बीमारियों से ग्रसित 50 से ज्यादा लोगों को भर्ती करना पड़ रहा है। बताया कि सिरदर्द, बुखार, आंख में जलन और थकान की समस्या ज्यादा हो रही है। बुखार वाले मरीजों को मलेरिया की आशंका के चलते टेस्ट कराया जा रहा है। वहीं, आंख में जलन होने पर आईड्रॉप और चश्मा प्रयोग करने, थकान से ग्रसित मरीजों को पानी अधिक पीने समेत ओआरएस-ग्लूकोज पीने की सलाह और दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने लोगों से दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक धूप में कम निकलने और सड़क किनारे बिक रहे फल, जूस आदि का सेवन नहीं करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed