{"_id":"5c3e43a4bdec2273960440e5","slug":"151547584420-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के चार, सपा के दो नए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के चार, सपा के दो नए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम में कार्यकारिणी के छह पदों के लिए सोमवार को निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। पर्ची के जरिये भाजपा के चार एवं सपा के दो सदस्य सेवानिवृत्त हुए और फिर भाजपा के चार एवं सपा के दो नए सदस्य निर्वाचित हुए। हालांकि भाजपा से पांच सदस्यों ने नामांकन कराया था, लेकिन एक पार्षद का नामांकन खारिज हो गया। इसको लेकर चुनाव के बाद खासा हंगामा भी हुआ।
सवा दो बजे शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया में पर्ची के जरिए सबसे पहले भाजपा से अवनेश कुमार, हरनाम सिंह, विनोद सैनी एवं ऊषा उपाध्याय और सपा से मो. अंजुम एवं इकबाल बिल्डर को सेवानिवृत्त घोषित किया गया। पर्ची मेयर उमेश गौतम ने निकाली। इसके बाद छह पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा से छंगामल मौर्य, शशि सक्सेना, अजय चौहान, मुकेश सिंघल एवं विपुल लाला और सपा से रईस मियां अब्बासी एवं महलका कुरैशी ने दो-दो सेट में नामांकन किया। जांच के दौरान शशि सक्सेना का एक सेट और विपुल लाला के दोनों सेट निरस्त हो गए। विपुल लाला के पहले सेट में अनुमोदक नरेश कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया और दूसरे में हस्ताक्षर के साथ नाम नहीं लिखा था। इसके बाद छंगामल मौर्य, शशि सक्सेना, अजय चौहान, मुकेश सिंघल, रईस मियां अब्बासी एवं महलका कुरैशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस दौरान मुकेश मेहरोत्रा मेयर से बात करने लगे तो सपा पार्षद राजेश अग्रवाल ने आपत्ति जताई। बैठक में नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव एवं अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पहुंचे लेकिन चुनाव की संभावना न देख लौट गए।
हंसी-ठिठोली भी खूब हुई
कार्यकारिणी में जाने वाले कई सदस्यों की उपसभापति अतुल कपूर की कुर्सी पर निगाहें थीं। पर्ची निकालने के दौरान अवनेश की पर्ची निकली तो मेयर ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘ए’ अक्षर से नाम शुरू होने वाले सदस्य की पर्ची है तो सभी की निगाहें अतुल पर ठहर गईं। इसके बाद जब बताया गया कि पर्ची अवनेश की है तो खूब हंसी-ठिठोली हुई। वहीं, पार्षद सतीश कातिब की जगह पर नरेश शर्मा बंटी बैठ गए तो वह गैलरी में ही खड़े हो गए और फिर बंटी ने उनकी कुर्सी छोड़ी।