फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘राजनीति में साम, दाम, दंड, भेद सब कुछ चलता है’

‘राजनीति में साम, दाम, दंड, भेद सब कुछ चलता है’

Tue, 08 Jan 2019 01:19 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
‘राजनीति में साम, दाम, दंड, भेद सब कुछ चलता है’
बरेली। रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसायटी की ओर से आयोजित 10वें बरेली रंग महोत्सव ‘बरंगम 2019’ के तीसरे दिन मंच पर भावनाओं को उभारने और सामाजिक ताने-बाने को सुलझाने का प्रयास कलाकारों ने किया। कर्मा थिएटर दिल्ली के कलाकारों ने नाटक ‘इन्ना की आवाज’ का मंचन किया।
विज्ञापन

असगर वजाहत द्वारा लिखित और योगेश द्वारा निर्देशित नाटक में दिखाया कि इन्ना नाम का व्यक्ति मजदूर से सल्तनत का मालिक बनता है तो उसके भीतर का आम इंसान दम तोड़ने लगता है। दर्शाया गया कि सत्ता के शीर्ष पर जमे रहने के लिए साम, दाम, दंड व भेद से परहेज नहीं करना चाहिए। इसके बाद अखिल भारतीय एवं लोक कला प्रतियोगिता हुई, जिसमें कोलकाता से आए नाट्य दल ऐसो नाटक सीखी ने नाटक ‘एक मैदान के लिए’ का मंचन किया। डॉ. तापस द्वारा निर्देशित नाटक में दिखाया गया की भौतिकता की दौड़ में हरियाली खत्म हो रही है। फिर बीकानेर के उड़ान थिएटर के नाट्य दल ने मंजुलता रांकावत द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक ‘वो आखिरी पड़ाव’ का मंचन किया। आखिर में दिल्ली के थिएटर यूनिट के रामप्रिय गंगवार ने एकल नाटक ‘पॉप कॉर्न’ का मंचन किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed