{"_id":"5bf1c725bdec2269b642b22a","slug":"151542571813-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता जी के जन्मदिन की बैठक पर रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता जी के जन्मदिन की बैठक पर रार
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला और महानगर संगठन भंग होने के बाद भी समाजवादी पार्टी में गुटबाजी खत्म नहीं हो रही है। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की रूपरेखा तैयार करने के लिए पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने बैठक बुलाई तो कुछ घंटे बाद ही पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने धूमधाम से नेताजी का जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम ही घोषित कर दिया। हालांकि भगवत सरन की ओर से बैठक में शुभलेश यादव को भी बुलाया गया था, मगर शुभलेश का कहना है कि उन्होंने बाहर होने के चलते मना कर दिया। भगवत सरन का कहना है कि शुभलेश झूठ बोल रहे हैं।
शुभलेश यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद से ही सपा में घमासान मचा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताआें ने कार्यालय पर आना काफी कम कर दिया। पिछले दिनों वीरपाल सिंह यादव ने सपा छोड़ दी तो शुभलेश और भी ज्यादा विरोधियों के निशाने पर आ गए। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष ने जिला और महानगर इकाई को भंग कर दिया जिसके बाद हाईकमान के निर्देश पर शुभलेश यादव चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड चले गए। इसके बाद सरदार पटेल के जन्मदिन कार्यक्रम और प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के मौकों पर पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ही सपाइयों को साधते नजर आए। रविवार को भगवत सरन ने योगेश यादव के जरिए सपा नेताओं को फोन करके सोमवार को जिला कार्यालय पर बैठक में आने का मेसेज दिया। कुछ नेताओं को खुद भी फोन किया। बैठक के एजेंडे में दो बिंदु थे, एक जिला या महानगर इकाई भंग रहने के दौरान किसी वरिष्ठ नेता की रोजाना कार्यालय पर मौजूदगी सुनिश्चित किया जाना और दूसरा मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की तैयारियां। इस बैठक में शुभलेश यादव को भी बुलाया गया। मगर शाम को शुभलेश यादव की ओर से पूर्व प्रवक्ता हैदर अली ने संदेश जारी कर दिया कि 22 नवंबर को सपा कार्यालय पर धूमधाम से शुभलेश यादव और कदीर अहमद के नेत़ृत्व में केक काटकर नेताजी का जन्मदिन मनाया जाएगा।
सोमवार को 11 बजे पार्टी कार्यालय पर बैठक बुलाई गई है। इसमें तय किया जाना है कि कार्यालय पर प्रतिदिन कोई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके साथ नेता जी के जन्मदिन की तैयारियों पर चर्चा की जानी है। शुभलेश को भी फोन किया था और उन्होंने आने की भी सहमति जताई। अब अगर वह मना कर रहे हैं तो साफ झूठ बोल रहे हैं। बाकी सब बैठक में ही तय होगा। - भगवत सरन गंगवार, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
नेताजी का जन्मदिन मनाने की तारीख तो तय है, 22 नवंबर को पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाएंगे। बैठक के लिए भगवत जी का फोन आया था लेकिन मैं सोमवार को बाहर रहूंगा। रही कार्यालय पर बैठने की बात तो मैं निवर्तमान जिलाध्यक्ष हूं। जब तक अगला जिलाध्यक्ष नहीं तय होता, मंगलवार से प्रतिदिन कार्यालय पर बैठकर जनता से मिलूंगा। - शुभलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष