फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चौपुला-सेटेलाइट पर पहले सर्विस लेन बनाएं फिर फ्लाईओवर

चौपुला-सेटेलाइट पर पहले सर्विस लेन बनाएं फिर फ्लाईओवर

Thu, 07 Mar 2019 01:21 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
चौपुला-सेटेलाइट पर पहले सर्विस लेन बनाएं फिर फ्लाईओवर
बरेली। लाल फाटक क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराने से पहले वहां सर्विस लेन न बनाए जाने की वजह से हुए तमाम हादसों में नौ लोगों की जानें चली जाने और पब्लिक के लिए अब तक इधर से आने-जाने में दिक्कतें बनी रहने की बात को ख्याल में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से सेतु निगम को चौपुला और सेटेलाइट चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने से पहले यहां सर्विस लेन का निर्माण करने को लिखा गया है। एसपी ट्रैफिक ने सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को लिखा है कि अगर इसके लिए जरूरत पड़ेगी वह दोनों जगह ज्यादा संख्या में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता जल्द लागू होने की आशंका में सेतु निगम ने सेटेलाइट चौराहे और चौपुला चौराहे पर अपने बैरियर और मशीनें लगाकर फ्लाईओवर निर्माण की औपचारिक शुरुआत कर दी है। निर्माण के लिए अच्छी-खासी जगह भारी मशीनों से घेर लेने की वजह से दोनों जगह जाम लगने की शुरुआत हो गई है। हालांकि इसके बावजूद सेतु निगम ने दोनों जगह सर्विस लेन बनाने की कोई जरूरत महसूस नहीं की है, जबकि पुल से पहले सर्विस लेन बनाने का नियम है। मगर इसके बावजूद सेतु निगम ने शहर में जितने भी पुल बनाने की शुरुआत कराई है, कहीं भी सर्विस लेन नहीं बनाई गई है। इसके लेकर सेतु निगम पर सर्विस लेन की धनराशि दबाने के भी आरोप लग चुके हैं। लाल फाटक रोड पर सर्विस लेन न बनाने के कारण नौ लोगों की हादसों में चले जाने का मामला भी शासन तक गूंज चुका है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को लिखे पत्र में लालफाटक रोड पर हुए इन हादसों का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि सर्विस लेन न होने की वजह से ही लाल फाटक पर कई एक्सीडेंट हुए। लोगों की मौत और स्थानीय लोगों के विरोध के कारण रोड को भारी वाहनों के लिए बंद करना पड़ा। उसी रोड का अधिकांश लोड अब चौपुला फ्लाईओवर और महेशपुरा फाटक वाले रोड पर आया है। ये रास्ता भी प्रभावित होगा तो बड़ी समस्या हो जाएगी। यात्रियों को बेवजह जाम की दिक्कत झेलनी पड़ेगी। कहा है कि असुविधा से बचने के लिए फ्लाईओवर निर्माण से पहले सर्विस लेन बना दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘फ्लाईओवर बनने के बाद शहर में जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी पर निर्माण के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए भी उपाय करने होंगे। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को पत्र देकर इसी बारे में सलाह दी गई है कि वे पहले सर्विस लेन तैयार करा लें। हम वहां अपना स्टाफ ज्यादा संख्या में तैनात कर देंगे। इससे वाहनों का संचालन भी होता रहेगा और निर्माण कार्य भी चलता रहेगा।’
- एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed